Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीजी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर विस्तृत मांग पत्र सौंपा

मांगपत्र के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस जघन्य आपराधिक घटना में मृत युवक के परिजनों को न्याय दिलाने हेतु उसकी पत्नी को राज्य सरकार की ओर से तत्काल सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। घटना में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में एडीजीपी झारखण्ड मनोज कौशिक, वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पाण्डेय से कांग्रेस पार्टी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रभारी शशिभूषण राय प्रदेश उपाध्यक्ष, नीरज भोक्ता 44-विधान सभा प्रभारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, अंसार खान, आशुतोष कुमार सिंह, फिरोज खान, अमित श्रीवास्तव, नलिनी सिन्हा, लव कुमार निराला, गुरदीप सिंह सोहल, प्रताप यादव, रूबी ठाकुर, शिबु सिंह, रंजीत सिंह के उपस्थिति में जमशेदपुर में हाल ही में डबल डाउन बार के समीप हुई जघन्य आपराधिक घटना के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीजी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर विस्तृत मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने घटना की गंभीरता पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की

मांगपत्र के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस जघन्य आपराधिक घटना में मृत युवक के परिजनों को न्याय दिलाने हेतु उसकी पत्नी को राज्य सरकार की ओर से तत्काल सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। घटना में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, घटना की गंभीरता की अनदेखी करने वाले संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं जिला प्रभारी ने कहा कि डबल डाउन बार में संचालित गतिविधियों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बार के भीतर होने वाले विवादों को रोकने के बजाय बार प्रबंधन द्वारा बाउंसरों के माध्यम से विवाद को सड़क तक पहुंचा दिया जाता है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। प्रतिनिधिमंडल ने बार संचालक मीरत सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी तथा घटना में शामिल बाउंसरों के विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि जमशेदपुर में रात 11 बजे के बाद सभी बार एवं रेस्टोरेंट के संचालन पर प्रभावी प्रतिबंध लगाया जाए तथा इसके लिए सख्ती से नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।
इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल के जिला कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि जमशेदपुर एवं पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध, असामाजिक तत्वों की सक्रियता तथा बड़े पैमाने पर हो रही मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कठोर नकेल कसना एवं शहर में स्थायी शांति एवं कानून-व्यवस्था स्थापित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
एडीजी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि प्रत्येक बिंदु पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा शहर में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रखने के लिए प्रशासन की पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!