Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी- राजेश शुक्ल

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 134 वे संस्करण को पूरी तरह प्रेरणादायक और विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुचाने में प्रेरित करने वाला बताया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी- राजेश शुक्ल

जमशेदपुर- प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 134 वे संस्करण को पूरी तरह प्रेरणादायक और विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुचाने में प्रेरित करने वाला बताया है

श्री शुक्ल नेआज प्रधानमंत्री के मन की बात को अपने सैकड़ों सहयोगी अधिवक्ताओं और शिक्षाविदों के साथ जमशेदपुर में सुनने के बाद यहां कहा है कि प्रधानमंत्री के मन की बात में जहां सकारात्मक परिवर्तन की बातों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिली वही सकारात्मक परिवर्तन की कहानियों सेआम लोग प्रेरित हुए उनमें नव चेतना का संचार हुआ

श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हैऔर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी है ने कहा है कि जिस प्रकार समाज को बेहतर बनाने वालो के प्रयास की सराहना और खेल जगत में युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके प्रयास की सराहना श्री मोदी ने की उससे समाज में सकारात्मक बदलाव तो आएगा ही वही राष्ट्र निर्माण में जन भागीदारी सुनिश्चित होंगी

श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के विधि और कानून विभाग के प्रदेश संयोजक भी है ने कहा है कि युवाओं की उपलब्धियों और प्रेरणादायक जीवन यात्रा की चर्चा करके श्री मोदी ने एक नई स्फूर्ति और नई ऊर्जा का संचार समाज के सभी वर्गों में किया है जिसका परिणाम शाश्वत, दूरगामी और लाभकारी होगा उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!