Uncategorized

जॉली ग्रुप का सावन महोत्सव, पूनम सिंह बनीं सावन क्वीन

जमशेदपुर स्थित जॉली ग्रुप की ओर से होटल गंगा रिजेंसी में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और सावन के गीत-संगीत पर जमकर नृत्य एवं मनोरंजन का आनंद उठाया कार्यक्रम में कैंडल प्रतियोगिता, रैम्प वॉक एवं हाउसी सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी और पारंपरिक सावन श्रृंगार में बेहद आकर्षक नजर आईं। कार्यक्रम की शुरुआत केक कटिंग के साथ हुई

जॉली ग्रुप का सावन महोत्सव, पूनम सिंह बनीं सावन क्वीन


जमशेदपुर- जमशेदपुर स्थित जॉली ग्रुप की ओर से होटल गंगा रिजेंसी में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और सावन के गीत-संगीत पर जमकर नृत्य एवं मनोरंजन का आनंद उठाया

कार्यक्रम में कैंडल प्रतियोगिता, रैम्प वॉक एवं हाउसी सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी और पारंपरिक सावन श्रृंगार में बेहद आकर्षक नजर आईं। कार्यक्रम की शुरुआत केक कटिंग के साथ हुई।

कार्यक्रम की संयोजक जॉली शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में पूनम सिंह को सावन क्वीन चुना गया। उन्हें सावन क्वीन का क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।

सावन क्वीन चुने जाने के बाद पूनम सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें वास्तव में सावन क्वीन बनकर रानी जैसा महसूस हो रहा है। इतनी महिलाओं के बीच सावन क्वीन के रूप में चयन होना उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए अलग से कोई तैयारी नहीं की थी और वह पिछले कई वर्षों से सावन महोत्सव में शामिल होती रही हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जॉली शुक्ला के अलावा वंदना मिश्रा, श्वेता पाण्डेय, रूबी पाण्डेय, प्रीति कुमारी सहित अन्य महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!