Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने चलाया व्यापक पौधारोपण अभियान, चारों विधानसभा के 28 मंडलों और सैकड़ों बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों के 28 मंडलों एवं सैकड़ों बूथों पर व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने चलाया व्यापक पौधारोपण अभियान, चारों विधानसभा के 28 मंडलों और सैकड़ों बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जमशेदपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों के 28 मंडलों एवं सैकड़ों बूथों पर व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा मानगो मंडल की ओर से पृथ्वी पार्क में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और कार्यकर्ताओं से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटाशंकर पांडेय, जिला मंत्री तन्मय झा, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, मंडल प्रभारी अजय श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि वृक्ष धरती का श्रंगार हैं। धरती को हरा-भरा बनाने के लिए सभी को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का अर्थ है कि खुदको और भावी पीढिय़ों को संकट में डालना। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।

वहीं, झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने बिस्टुपुर स्थित अपने आवासीय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, संजय तिवारी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा की अपील की।


पोटका विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने घोड़ाबांधा स्थित अपने आवासीय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग पौधारोपण किया। इस दौरान जिला महामंत्री जितेंद्र राय, मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, दीपक पॉल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!