Uncategorized

राष्ट्रीय योगी सेना ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर चना , शरबत एवं ठंडा जल वितरित किया गया

राष्ट्रीय योगी सेना द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्म दिवस पर आम राहगीरों के बीच ठंडा जल एवं चना , शरबत वितरण कर भीषण गर्मी में मानवता की सेवा किया । वहीं राष्ट्रीय योगी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एन के चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सनातन संस्कृति के रक्षक गुरु गोरखनाथ के परम शिष्य गौरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के अवतरण दिवस पर 5 जून , दिन शुक्रवार को मानगो डिमना रोड स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट भवन के समीप उक्त कार्यक्रम किया गया

राष्ट्रीय योगी सेना ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर चना , शरबत एवं ठंडा जल वितरित किया गया


जमशेदपुर – राष्ट्रीय योगी सेना द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्म दिवस पर आम राहगीरों के बीच ठंडा जल एवं चना , शरबत वितरण कर भीषण गर्मी में मानवता की सेवा किया । वहीं राष्ट्रीय योगी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एन के चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सनातन संस्कृति के रक्षक गुरु गोरखनाथ के परम शिष्य गौरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के अवतरण दिवस पर 5 जून , दिन शुक्रवार को मानगो डिमना रोड स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट भवन के समीप उक्त कार्यक्रम किया गया

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय योगी सेना द्वारा योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पिछले 14 सालों से मनाया जा रहा है और मानव सेवा का कार्य किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष अलग अलग तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं । इस वर्ष भीषण गर्मी और तपती धूप को देखते हुए आम राहगीरों के बीच ठंडा जल और चना शरबत वितरण किया गया। इस दौरान हजारों लोग राहत शिविर में आकर प्रसाद ग्रहण किया

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय योगी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नंद किशोर चौधरी , झारखंड प्रदेश महासचिव संतोष कुमार साहू , डॉ सुदीप मुखर्जी , छोटू सिंह सरोज साव , मनोज कुमार साव , विवेक कुमार , सागर कुमार , शिव कुमारी देवी ,रीमा देवी , ऋशु ,पंच देव साव सहित अन्य लोगों की सार्थक भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!