Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय सहित अन्य न्यायायिक पदाधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण एवं संरक्षण का संदेश दिया । इस मौके पर प्रधान जिला जज ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली और संगठनात्मक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी न्यायायिक पदाधिकारियों एवं कोर्ट के कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए सतत प्रयास करने का आहवान किया

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

जमशेदपुर – व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय सहित अन्य न्यायायिक पदाधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण एवं संरक्षण का संदेश दिया । इस मौके पर प्रधान जिला जज ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली और संगठनात्मक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी न्यायायिक पदाधिकारियों एवं कोर्ट के कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए सतत प्रयास करने का आहवान किया

और कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश है। उन्होंने सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के न्याय सदन परिसर में पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे अभियान न केवल हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देते हैं, बल्कि पर्यावरणीय जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। डालसा सचिव ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया और अधिकार मित्रों (पीएलवी) द्वार जगह जगह पर पौधारोपण भी किया गया । इस दौरान सैकड़ों किस्म के छायादार एवं फलदार वृक्ष के पौधे लगाए गए । साथ ही सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने का शपथ भी लिया। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला बार संघ द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता बलवंत सिंह के शोजन्य से पौधारोपण के लिए सैकड़ों तरह के फलदार एवं छायादार वृक्ष के पौधे वितरित किए गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!