Uncategorized

मंत्री दीपिका पाडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह पंचतत्व में विलीन पिता ने दी मुखाग्नि

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। धुर्वा स्थित सीठियो श्मशान घाट पर पिता रत्नेश सिंह ने उन्हें मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। बेटी को अंतिम विदाई देते समय परिजन भावुक नजर आए। अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम थीं

मंत्री दीपिका पाडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह पंचतत्व में विलीन पिता ने दी मुखाग्नि

रांची- झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। धुर्वा स्थित सीठियो श्मशान घाट पर पिता रत्नेश सिंह ने उन्हें मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। बेटी को अंतिम विदाई देते समय परिजन भावुक नजर आए। अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम थीं।

इससे पहले तृषा सिंह की अंतिम यात्रा रांची के स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास से सीठियो श्मशान घाट के लिए निकली। अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों के अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक, कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए। पूरे रास्ते माहौल गमगीन रहा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिजनों से की मुलाकात

तृषा सिंह के निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे। दोनों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया और मंत्री दीपिका का दुख देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन की आंखें भी नम हो गईं।
जमशेदपुर में सड़क हादसे में हुई थी मौत

तृषा सिंह की गुरुवार तड़के जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी मरीन ड्राइव में हुए इस हादसे में कार सवार तृषा सिंह समेत चार युवाओं की जान चली गई थी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस और राहत टीम ने गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त कार को काटकर चारों शवों को बाहर निकाला।

हादसे के बाद तृषा सिंह के शव का जमशेदपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को रांची लाया गया और स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद अंतिम यात्रा सीठियो श्मशान घाट पहुंची, जहां पिता रत्नेश सिंह ने मुखाग्नि देकर बेटी को अंतिम विदाई दी।

तृषा सिंह की असमय मौत से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!