Uncategorized

प्रेस छायाकार पार्थो चक्रवर्ती का निधन, टाइम्स ऑफ इंडिया समेत विभिन्न समाचार पत्रों के साथ किया था काम प्रेस जगत में शोक की लहर

शहर के वरिष्ठ प्रेस छायाकार पार्थो चक्रवर्ती (52) का गुरुवार तड़के टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली

प्रेस छायाकार पार्थो चक्रवर्ती का निधन, टाइम्स ऑफ इंडिया समेत विभिन्न समाचार पत्रों के साथ किया था काम प्रेस जगत में शोक की लहर

जमशेदपुर- शहर के वरिष्ठ प्रेस छायाकार पार्थो चक्रवर्ती (52) का गुरुवार तड़के टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली

जमशेदपुर शहर के वरिष्ठ प्रेस छायाकार पार्थो चक्रवर्ती (52) का गुरुवार तड़के टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
पार्थो चक्रवर्ती के निधन की खबर से शहर के प्रेस जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सीतारामडेरा स्थित ईस्ट बंगाल कॉलोनी निवासी पार्थो चक्रवर्ती पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से छायाकार के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। वे अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया समेत विभिन्न समाचार पत्रों के लिए लंबे समय तक अपनी सेवाएं देते रहे।

गुरुवार को भुइयांडीह स्थित बर्निंग घाट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई मिथुन चक्रवर्ती ने मुखाग्नि दी। पार्थो चक्रवर्ती अपने पीछे वृद्ध पिता रंजीत चक्रवर्ती, माता शीला चक्रवर्ती और दो छोटे भाइयों को छोड़ गए हैं।

प्रेस क्लब ने जताया शोक

पार्थो चक्रवर्ती के निधन पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। क्लब से जुड़े पत्रकारों और छायाकारों ने उनके निधन को प्रेस जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण पार्थो दा के सहकर्मियों और शहर के पत्रकारों से उनके आत्मीय संबंध रहे।

बंगाली समाज समेत विभिन्न संगठनों ने जताया दुख

उनके निधन की सूचना मिलने के बाद शहर के बंगाली समुदाय, विभिन्न सामाजिक संगठनों, टैगोर सोसाइटी तथा राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भी शोक व्यक्त किया। अंतिम संस्कार में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा भाजपा नेता सह विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, सतवीर सिंह सोमू, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, प्रतीक संघर्ष के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेश हाजरा समेत कई लोग मौजूद रहे।

पार्थो चक्रवर्ती के निधन से पत्रकारिता और छायांकन के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने एक अनुभवी और मिलनसार साथी को खो दिया है। उनके निधन पर शहर के पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!