Uncategorized

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न पूजा आयोजनों में शामिल होकर की सुख-समृद्धि की कामना

विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की बन्ना गुप्ता ने साकची-गोलमुरी टेम्पो स्टैंड तथा सोनारी टैक्सी-टेंपो स्टैंड एरोड्रम के समीप टेम्पो चालक भाइयों द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न पूजा आयोजनों में शामिल होकर की सुख-समृद्धि की कामना

जमशेदपुर- विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की बन्ना गुप्ता ने साकची-गोलमुरी टेम्पो स्टैंड तथा सोनारी टैक्सी-टेंपो स्टैंड एरोड्रम के समीप टेम्पो चालक भाइयों द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की।

उन्होंने श्रम एवं कौशल के देवता भगवान विश्वकर्मा से सभी मेहनतकश साथियों के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही झारखंड राज्य की निरंतर प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना की।इसके पश्चात उन्होंने बिष्टुपुर में महाकाल सेवा संस्था द्वारा आयोजित महाप्रसाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। वहीं मेडिकल बस्ती,धातकीडीह में मनसा पूजा के पावन अवसर पर उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की तथा स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया।इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों ने बन्ना गुप्ता का स्वागत किया। उन्होंने सभी को पर्व एवं पूजा की शुभकामनाएं दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!