Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ एस मोहंती ने इग्नू के समन्वयक डॉ त्रिपुरा झा(LSC-32051) को अहम जानकारी देते हुए बताए की इग्नू ने जुलाई *2026 सेशन के लिए 36 Ph.D. प्रोग्राम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जून, 2026 को शुरू हुई और 1 जुलाई, 2026 तक खुली रहेगी इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.ignou.ac.in या एडमिशन पोर्टल https://ignou-phd.samarth.edu.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं यूनिवर्सिटी इन विषयों में पीएचडी एडमिशन दे रही है

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ एस मोहंती ने इग्नू के समन्वयक डॉ त्रिपुरा झा(LSC-32051) को अहम जानकारी देते हुए बताए की इग्नू ने जुलाई *2026 सेशन के लिए 36 Ph.D. प्रोग्राम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जून, 2026 को शुरू हुई और 1 जुलाई, 2026 तक खुली रहेगी इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.ignou.ac.in या एडमिशन पोर्टल https://ignou-phd.samarth.edu.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
img src=”https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260611-WA0221-1-240×300.jpg” alt=”” width=”240″ height=”300″ class=”alignnone size-medium wp-image-20600″ />

यूनिवर्सिटी इन विषयों में पीएचडी एडमिशन दे रही हैः साइकोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बायोकेमिस्ट्री, केमिस्ट्री, जियोग्राफी, जियोलॉजी, लाइफ साइंसेज, फिजिक्स, स्टैटिस्टिक्स, मैथमेटिक्स, संस्कृत, हिंदी, इंग्लिश, कंप्यूटर साइंस, एजुकेशन, डिस्टेंस एजुकेशन, एनवायरनमेंटल साइंस, फाइन आर्ट्स, थिएटर आर्ट्स, म्यूजिक, डांस, सोशल वर्क, मैनेजमेंट, कॉमर्स, न्यूट्रिशनल साइंसेज, चाइल्ड डेवलपमेंट, होम साइंस, बोकेशनल एजुकेशन, डेवलपमेंट स्टडीज, जेंडर एंड डेवलपमेंट स्टडीज, ट्रांसलेशन स्टडीज, फ्रेंच, अरेबिक और जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन।एडमिशन UGC (Ph.D. डिग्री देने के लिए न्यूनतम मानक और प्रक्रिया) रेगुलेशंस, 2022 के अनुसार किए जाएंगे। उम्मीदवार चार एडमिशन कैटेगरी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं-JRF के साथ यूजीसी – नीट, यूजीसी – नीट (असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए योग्य), यूजीसी – नीट (केवल पीएचडी के लिए योग्य), और यूनिवर्सिटी-लेवल एंट्रेंस टेस्ट। सभी कैटेगरी के लिए इंटरव्यू/बाइवा-वोस (मौखिक परीक्षा) अनिबार्य होगा।
IGNOU फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों तरह के Ph.D. प्रोग्राम ऑफर करता है। सभी चुने गए स्कॉलर्स को IGNOU हेडक्वार्टर, नई दिल्ली में कोर्स वर्क पूरा करना होगा, जिसके लिए 80 प्रतिशत न्यूनतम उपस्थिति अनिवार्य है। आवेदन शुल्क 2,000 रुपये है। योग्यता मानदंड, विषय-बार
वैकेंसी, रिजर्वेशन पॉलिसी, एडमिशन प्रक्रिया और एंट्रेंस टेस्ट के सिलेबस के बारे में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार www.ignou.ac.in पर जा सकते हैं या रिसर्च यूनिट से researchunit@ignou.ac.in पर संपर्क
कर सकते हैं|


विश्वविद्यालय (इग्नू) ने शैक्षणिक पहल करते हुए एमएससी (क्लाइमेट चेंज) कोर्स शुरू किया है। *इसके साथ ही इग्नू देश की पहली ओपन यूनिवर्सिटी बन गई है, जो जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित पीजी पीजी पाठ्यक्रम शुरू किया है।* यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब जलवायु संकट का असर पर्यावरण से आगे बढ़कर अर्थव्यवस्था, कृषि, स्वास्थ्य, उद्योगरण और आगे बढ़कर अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य रहा है। *दो वर्षीय कार्यक्रम में जलवायु विज्ञान, जलवायु जोखिम, अनुकूलन और शमन रणनीतियों, पर्यावरणीय शासन, सतत विकास और जलवायु नीति जैसे विषयों की गहन जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत इसका बहुविषयक स्वरूपं है। इसमें जल संसाधन प्रबंधन, ऊर्जा प्रणाली, कृषि, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जैव विविधता संरक्षण, कचरा प्रबंधन, सर्कुलर इकोनॉमी, स्वास्थ्य, पर्यावरण कानून और क्लाइमेट असेसमेंट टूल्स जैसे विषय शामिल किए गए हैं।* इससे विद्यार्थी वास्तविक चुनौतियों के समाधान की व्यावहारिक समझ भी विकसित कर सकेंगे।


जुलाई 2026 प्रवेश सत्र के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है, जहां लगभग 40 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और 50 लाख से अधिक विद्यार्थी यहां से डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। *इग्नू मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम संचालित करता है।* इग्नू उन विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर प्रदान करता है, जो नौकरी या अन्य कार्यों के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!