Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और विकास के ऐतिहासिक 12 वर्ष – कृष्णा शर्मा काली

भाजपा जमशेदपुर महानगर के कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा ‘काली’ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह कालखंड भारत के विकास, सुशासन, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए युग के रूप में याद किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और विकास के ऐतिहासिक 12 वर्ष – कृष्णा शर्मा काली

जमशेदपुर- भाजपा जमशेदपुर महानगर के कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा ‘काली’ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह कालखंड भारत के विकास, सुशासन, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए युग के रूप में याद किया जाएगा।

गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कृष्णा शर्मा काली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामाजिक, डिजिटल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया गया है, वहीं प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर वित्तीय समावेशन को नई दिशा दी गई है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा है। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान देश के विकास को नई गति प्रदान कर रहे हैं।

कृष्णा शर्मा काली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर एक मजबूत, निर्णायक और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, कूटनीति और तकनीकी विकास के क्षेत्र में भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होकर “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!