Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए – परविंदर सिंह

महंगाई मैन मोदी ने फिर चलाया महगाई का चाबुक गैस हुआ 29 रुपया महंगा

मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए – परविंदर सिंह

महंगाई मैन मोदी ने फिर चलाया महगाई का चाबुक गैस हुआ 29 रुपया महंगा

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्य में पुनः 29 रुपये की वृद्धि किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आम जनता पर महंगाई का एक और बड़ा हमला बताया है।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि देश की जनता पहले से ही पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से परेशान है। ऐसे समय में घरेलू गैस के दामों में फिर वृद्धि कर केंद्र सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उसे आम परिवारों, गृहिणियों, मजदूरों, किसानों और मध्यम वर्ग की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता की आय बढ़ाने में पूरी तरह विफल रही है। रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं, मजदूरी और वेतन में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही है, लेकिन दूसरी ओर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर लोगों पर आर्थिक बोझ लादा जा रहा है। यह आम नागरिकों के साथ अन्याय है।
परविंदर सिंह ने कहा कि एक ओर सरकार विकास और गरीब कल्याण के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु को लगातार महंगा कर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई पर सीधा प्रहार कर रही है। इससे हर घर का मासिक बजट प्रभावित होगा और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने केंद्र सरकार से अविलंब घरेलू गैस की बढ़ी हुई कीमत वापस लेने तथा महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है और आगे भी महंगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
अंत में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की जनता महंगाई और आर्थिक बोझ बढ़ाने वाली नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करे तथा ऐसी नीतियों का विरोध करे जो आम लोगों के जीवन को लगातार कठिन बना रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!