Uncategorized

रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की सांसद बिद्युत बरण महतो ने कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए कहा है कि यह एक कायराना हमला है

यह संघ कार्यालय पर हमला नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति के मंदिर पर हमला किया गया है। सांसद श्री महतो ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है

रांची- रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की सांसद बिद्युत बरण महतो ने कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए कहा है कि यह एक कायराना हमला है यह संघ कार्यालय पर हमला नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति के मंदिर पर हमला किया गया है। सांसद श्री महतो ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। सांसद ने यह भी कहा कि जब राजधानी राँची की यह स्थिति है तो पूरे झारखंड राज्य की हालत कल्पना सहज की जा सकती है। सांसद श्री महतो ने कहा कि यह प्रशासन की जिम्मेवारी है कि हमलावरों को अविलंब खोज निकाले और उसे कठोरतम सजा दिलाने का काम करें।साथ ही सांसद श्री महतो ने यह भी कहा कि इस प्रकार के हमले हमें राष्ट्र सेवा की संकल्प से डिगा नहीं सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!