मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा का रक्तदान शिविर सम्पन्न
मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी शाखा द्वारा मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रेड क्रॉस भवन साकची में संयुक्त रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 75 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा का रक्तदान शिविर सम्पन्न
जमशेदपुर- मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी शाखा द्वारा मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रेड क्रॉस भवन साकची में संयुक्त रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 75 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
कार्यक्रम में शाखा के पूर्व अध्यक्ष भारत अग्रवाल एवं विजय आनंद मूनका, अध्यक्ष आकाश मोदी, सचिव अनिमेष छापोलिया सहित मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य, समाजसेवी श्री अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), राजेंद्र कुमार मोदी, अनिल मोदी, एक्स डीडीसी माहेश्वरी, अरुण बकरेवाल, महावीर अग्रवाल, चंद्रमोहन एवं बालमुकुंद गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी शाखा ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं, चिकित्सकीय टीम, रेड क्रॉस संस्था, मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




