राजद सेक्युलर वोटों का हमेशा हिमायती रहा है राज्यसभा चुनाव में दशरथ के 4 पुत्रों जैसे राजद का निर्णायक योगदान – कैलाश यादव
बीजेपी के पास संख्या बल नहीं जबरन उम्मीदवार देना अलोकतांत्रिक एवं धन बल की ओर इशारा

राजद सेक्युलर वोटों का हमेशा हिमायती रहा है राज्यसभा चुनाव में दशरथ के 4 पुत्रों जैसे राजद का निर्णायक योगदान : कैलाश यादव
बीजेपी के पास संख्या बल नहीं जबरन उम्मीदवार देना अलोकतांत्रिक एवं धन बल की ओर इशारा
रांची- आज झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने राज्य में दो सीटों के लिए होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि महागठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है इसलिए दोनों सीटें आराम से जीतेगी
श्री यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव का राजनीतिक इतिहास सेक्युलर वोटों को एकजुट कर एकत्रित करना रहा है और सदैव कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ बुलंद आवाज के साथ लड़ने का रहा है
झारखंड में राजद महागठबंधन सरकार में शामिल है हेमंत सोरेन सरकार बनाने एवं सेक्युलर वोटों को एकत्रित करने में बड़ा त्याग किया है
विदित है राजद का विचारधारा सामाजिक न्याय के साथ राज्य के समृद्ध विकास के लिए यहां के संस्कृति-सम्मान गरीब मजदूर किसान नौजवानों के हित में प्रति रहा है
श्री यादव ने कहा कि झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है उसके बावजूद उम्मीदवार खड़ा करने की बात बेमानी है , मतलब स्पष्ट है कि बीजेपी पूंजिपतियों की पार्टी है वे अपने पुराने इतिहास को दोहराते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से धन बल का इस्तेमाल कर हॉर्स ट्रेडिंग कर गंदा खेल करने का काम करेगी जिससे सफल होने नहीं दिया जाएगा
राजद के 4 विधायक जनप्रतिनिधि के तौर पर निर्वाचित है सभी विधायकों के योगदान राजा दशरथ के 4 पुत्रों जैसी बहुमूल्य एवं महत्वपूर्ण व निर्णायक होगा !
राजद सम्मान त्याग और एकता के लिए हमेशा चट्टान की तरह खड़ा रहा है, लेकिन राजद नेतृत्व का फैसला अंतिम होगा एवं मार्गदर्शन का पालन करना हमारा राजनीतिक धर्म !




