मानगो नगर निगम ने विधिवत आवेदन नहीं किया वन विभाग जमीन हस्तांतरित करे तो भला कैसे?
विधायक सरयू राय़ ने की डीएफओ से बातचीत -केंद्र-राज्य सरकारों को पहल करके विधिवत काम सुरु करना चाहिएःसरयू राय -देरी और जनता को होने वाली असुविधा के लिए मानगो नगर निगम जिम्मेदारःडीएफओ -केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा थाः सरकार जितना जल्दी वनभूमि हस्तांतरित करेगी, उतना जल्दी ऊपरी पथ बनेगा

मानगो नगर निगम ने विधिवत आवेदन नहीं किया
वन विभाग जमीन हस्तांतरित करे तो भला कैसे?
विधायक सरयू राय़ ने की डीएफओ से बातचीत
-केंद्र-राज्य सरकारों को पहल करके विधिवत काम सुरु करना चाहिएःसरयू राय
-देरी और जनता को होने वाली असुविधा के लिए मानगो नगर निगम जिम्मेदारःडीएफओ
-केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा थाः सरकार जितना जल्दी वनभूमि हस्तांतरित करेगी, उतना जल्दी ऊपरी पथ बनेगा
जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम वन प्रमंडल के डीएफओ से बातचीत की। बातचीत में डीएफओ ने सरयू राय को बताया कि पायल सिनेमा के सामने सड़क को चौड़ा करने के लिए वन विभाग ज़मीन हस्तांतरण करने को तैयार है परंतु मानगो नगर निगम ने अभी तक परिवेश पोर्टल पर विधिवत आवेदन ही नहीं किया है। डीएओ के अनुसार, वन विभाग की ओर से मानगो नगर निगम को दो बार याद दिलाया गया है परंतु मानगो नगर निगम ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है। इसलिए देरी हो रहा है। जनता को हो रही असुविधा के लिए मानगो नगर निगम जिम्मेदार है।
गौरतलब है कि गत बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा था कि सरकार जितना जल्दी वनभूमि हस्तांतरित करेगी, उतनी जल्दी ऊपरी पथ बन जाएगा। शनिवार को डीएफओ ने श्री राय को बताया कि इसके लिए वन विभाग से क्लीयरेंस मिल चुका है। वाइल्ड लाइफ बोर्ड की अनुमति भी मिल चुकी है। शायद मंत्री जी को इसकी जानकारी नहीं होगी। इसीलिए उन्होंने कल की सभा में कह दिया कि सरकार जितना जल्दी वनभूमि हस्तांतरित करेगी, उतना जल्दी ऊपरी पथ बन जाएगा। श्री राय ने कहा कि जब इस बारे में वन विभाग से अनुमति मिल गई है तो केंद्र-राज्य सरकार का जो संबंधित विभाग है, उसको पहल करके विधिवत काम आरंभ करना चाहिए। श्री राय ने कहा कि मानगो नगर निगम को अपना आवेदन जल्द से जल्द परिवेश पोर्टल पर अपलोड कर देना चाहिए।
यह कहा जा रहा था कि वन विभाग से जमीन हस्तांतरण की अनुमति नहीं मिलने के कारण मानगो नगर निगम क्षेत्र से जुड़ी पथ निर्माण एवं फ्लाईओवर निर्माण की दो महत्वपूर्ण परियोजनाएँ पूरा नहीं हो पा रही हैं। एक परियोजना है मानगो चौक से पायल सिनेमा की ओर जाने वाले फ्लाईओवर रैम्प के अंतिम छोर पर वन भूमि नहीं मिलने के कारण निर्माण नहीं होने से सड़क दुर्घटना और रोज़ाना ट्रैफिक जाम की स्थित बनने की, दूसरी परियोजना है पारडीह काली मंदिर से बालीगुमा तक एनएच 33 के उपर बन रहे ऊपरी पथ के लिए वन भूमि नहीं मिलने से निर्माण कार्य रूकने की, जिसके बारे में केन्द्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दूबे ने कल उल्लेख किया था।




