Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जन शिकायत पर सरयू राय ने किया सोनारी का दौरा

जन शिकायत के बाद जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को सोनारी के कुम्हारपड़ा मे नगर विकास द्वारा निर्मित सड़क का मुआयना किया। उक्त सड़क में उन्होंने अनेक कमियां देखीं। उन्होंने संबंधित विभाग को उक्त सड़क की कमियां तत्काल दूर करने का निर्देश दिया

जन शिकायत पर सरयू राय ने किया सोनारी का दौरा

जमशेदपुर- जन शिकायत के बाद जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को सोनारी के कुम्हारपड़ा मे नगर विकास द्वारा निर्मित सड़क का मुआयना किया। उक्त सड़क में उन्होंने अनेक कमियां देखीं। उन्होंने संबंधित विभाग को उक्त सड़क की कमियां तत्काल दूर करने का निर्देश दिया

इसके बाद सरयू राय जनवशिकायत के आधार पर
पुराना सोनारी इलाके में विधायक फंड से बन रही सड़क का निरीक्षण किया। उसके बाद सरयू राय नगर विकास विभाग द्वारा आदर्श नगर फोर्थ फेज के सामने नाली का गड्ढा खोदकर छोड़ देने वाले स्थान का मुआयना किया। इसे देख वह नाराज हुए। उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जहां काम रुका हुआ है, वहां जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए और जहां काम में गड़बड़ी हुई है उसको सुधारा जाए।

सरयू राय ने कहा कि वह सूचनाओं के आधार पर लगातार मौका मुआयना करेंगे और यह क्रम जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!