Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एक संकल्प 10 करोड़ परिवर्तन

विशेष नशामुक्ति जनजागरण बस के साथ 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का होगा भव्य शुभारंभ

एक संकल्प 10 करोड़ परिवर्तन

विशेष नशामुक्ति जनजागरण बस के साथ 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का होगा भव्य शुभारंभ

जमशेदपुर- देश को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह मंत्रालय के अधीन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के Mission SPANDAN के सहयोग एवं समन्वय से संचालित
उल्लेखनीय है कि अभियान के प्रथम चरण में के एमओयू में ब्रह्माकुमारीज़ ने देशभर में लगभग 4 करोड़ नागरिकों तक नशामुक्ति प्रतिज्ञा का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि एवं जनजागरण में प्रभावी योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने ब्रह्माकुमारीज़ के साथ 2025 me अगले तीन वर्षों के लिए एक नए समझौता ज्ञापन (MoU) पर सहमति व्यक्त करते हुए 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा का नया राष्ट्रीय लक्ष्य सौंपा है।

10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का भव्य शुभारंभ 7 अगस्त 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर, मरीन ड्राइव, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गैंगवार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा विशेष रूप से तैयार की गई नशामुक्ति जनजागरण बस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

इसी अवसर पर 25 अगस्त को श्रद्धेय राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में आयोजित होने वाले मेगा रक्तदान शिविर के पोस्टर का भी महामहिम राज्यपाल जी के कर-कमलों द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भारत एवं नेपाल के ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केन्द्रों के संयुक्त प्रयास से 89,000 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। इस वर्ष 21 से 25 अगस्त 2026 तक भारत एवं नेपाल के सभी सेवा केन्द्रों पर इससे भी अधिक व्यापक स्तर पर मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस अभियान का सबसे बड़ा आकर्षण विशेष रूप से निर्मित नशामुक्ति जनजागरण बस है। आधुनिक तकनीक एवं आध्यात्मिक संदेशों से सुसज्जित इस बस में मानवीय कुवृत्तियों एवं व्यसनों के प्रतीक कुंभकर्ण का सजीव स्वरूप ऑडियो प्रभावों के साथ प्रदर्शित किया गया है, जिसे एक ब्रह्माकुमारी बहन आत्मजागृति एवं आत्मपरिवर्तन का संदेश देकर जागृत करती हुई दिखाई देंगी। बस में लगी विशाल एलईडी स्क्रीन पर नशामुक्ति से संबंधित प्रेरणादायक लघु फिल्में, राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से व्यसनमुक्त हुए लोगों के वास्तविक अनुभव तथा सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ जीवनशैली के प्रेरक संदेश निरंतर प्रदर्शित किए जाएंगे। कुछ ही क्षणों का यह अनूठा अनुभव लोगों के भीतर आत्मबल, सकारात्मक ऊर्जा और नशा छोड़ने की दृढ़ प्रेरणा का संचार करेगा।

लगभग दो माह तक चलने वाली नशामुक्ति जनजागरण बस यात्रा झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरण करेगी। प्रथम चरण में लगभग 20 दिनों तक जमशेदपुर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, औद्योगिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, पार्कों, मंदिरों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके पश्चात यह यात्रा चाकुलिया, घाटशिला, चक्रधरपुर, चाईबासा, जादूगोड़ा, चांडिल, रामगढ़, हजारीबाग, गया, देवघर, आसनसोल, रानीगंज, बांकुड़ा, निरसा, मधुपुर, बर्नपुर, बलरामपुर सहित अनेक नगरों एवं जिलों तक पहुँचेगी। तीन चरणों में संचालित यह अभियान नशामुक्ति, राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक जीवनशैली एवं नैतिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुँचाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य केवल नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक में आत्मबल, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। प्रत्येक नागरिक से आह्वान किया गया है कि वह स्वयं नशामुक्त रहने का संकल्प ले तथा कम-से-कम पाँच अन्य व्यक्तियों को भी इस राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन से जोड़ने का प्रयास करे।

राष्ट्रीय 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा से जुड़ने के लिए नागरिक WhatsApp नंबर 9414154000 पर “PLEDGE” लिखकर संदेश भेज सकते हैं और इस महाअभियान का हिस्सा बन सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!