Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा 8 से 12 तक के विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिये विषय संप्रेषण (भाषण) प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ । जिसमें नगर के 17 विद्यालयों के कुल 54 विद्यार्थियों ने भाग लिया

तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

जमशेदपुर- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा 8 से 12 तक के विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिये विषय संप्रेषण (भाषण) प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ

जिसमें नगर के 17 विद्यालयों के कुल 54 विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के सह सचिव प्रसन्न वदन मेहता ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए पुरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी । प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में सर्वश्री डॉ० यमुना तिवारी व्यथित, डाॅo रागिनी भूषण, डॉ० अरुण सज्जन, विजयालक्ष्मी ‘वेदुला’, नीलिमा पाण्डेय,दिव्येन्दु त्रिपाठी,कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, रीना सिन्हा, नीता सागर चौधरी एवं राजेन्द्र राज रहे । जबकि आयोजन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में संस्थान के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद,साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, सुरेश चन्द्र झा, उपासना सिन्हा, पुनम महानंद, अशोक पाठक स्नेही, बसंत जमशेदपुरी, उदय प्रताप हयात, हरिहर राय चौहान, अजय प्रजापति, प्रणति शरण, बलविन्दर सिंह, हरभजन सिंह रहबर, अनीता निधि, पुनम सिंह, वीणा कुमारी नंदिनी, माधुरी मिश्रा, शुभम पाण्डेय तथा शकुन्तला शर्मा प्रमुख रहे । मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!