साहित्यिक परिचर्चा में ब्रजेंद्रनाथ मिश्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन संस्थान द्वारा डेढ माह से ज्यादा चलने वाले 'तुलसी जयंती समारोह' का शुभारंभ रविवार,२८ जून को आयोजित 'साहित्यिक परिचर्चा' कार्यक्रम से हुआ । जिसके अन्तर्गत "स्वातंत्र्योत्तर काल में हिन्दी साहित्य में राष्ट्रीय भाव" विषय पर तुलसी भवन से जुड़े 26 साहित्यकारों के बीच एक स्वस्थ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई

साहित्यिक परिचर्चा में ब्रजेंद्रनाथ मिश्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
जमशेदपुर- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन संस्थान द्वारा डेढ माह से ज्यादा चलने वाले ‘तुलसी जयंती समारोह’ का शुभारंभ रविवार,२८ जून को आयोजित ‘साहित्यिक परिचर्चा’ कार्यक्रम से हुआ । जिसके अन्तर्गत “स्वातंत्र्योत्तर काल में हिन्दी साहित्य में राष्ट्रीय भाव” विषय पर तुलसी भवन से जुड़े 26 साहित्यकारों के बीच एक स्वस्थ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । कार्यक्रम के उपरान्त प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया। जो इस प्रकार है —
प्रथम – ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र
द्वितीय – डाॅo अजय कुमार ओझा
द्वितीय – जोबा मुर्मू
द्वितीय – रीति झा
तृतीय – डाॅo यमुना तिवारी व्यथित
तृतीय – माधवी उपाध्याय
तृतीय – अजय प्रजापति
प्रोत्साहन – अशोक पाठक स्नेही
प्रोत्साहन – डाॅo वीणा पाण्डेय भारती
प्रोत्साहन – डाॅo नरेन्द्र कुमार सिंह
प्रोत्साहन – मनीष सिंह वंदन
प्रोत्साहन – पूनम महानंद




