Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। वहीं इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़ ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है

साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर – करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। वहीं इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़ ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। ई ई यू कॉर्डिनेटर डॉ अनवर साहब ने भी संबोधित करते हुए छात्रों को अपने डिजिटल पहचान को सही से इस्तेमाल करने की सलाह दी । उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें । मुख्य वक्ता श्रीनिवास जो ऑफिस इंचार्ज साइबर क्राइम थाना बिस्टुपुर में हैं, उन्होंने अपने संबोधन में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर प्रकाश डालते हुए फिशिंग, ओटीपी धोखाधड़ी, यूपीआई फ्रॉड, पहचान की चोरी, फर्जी नौकरी के प्रस्ताव, सोशल मीडिया ठगी तथा साइबर बुलिंग जैसे अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराने के बजाय तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। दूसरे वक्ता रोहित सिंह जो ऐप डेवलपर हैं ने पी पी टी के माध्यम से समझाया कि डिजिटल भुगतान करते समय विशेष सावधानी बरतने और किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी या बैंकिंग पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी। प्लेसमेंट सेल कॉर्डिनेटर डॉ जी विजयलक्ष्मी उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन अफिफा जमन ने किया , जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ आफताब आलम ने दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!