Uncategorized

अभिभावक-शिक्षक बैठक में शिक्षा सुविधाओं एवं दस्तावेज़ संबंधी समस्याओं पर हुई चर्चा

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत रोड नंबर-1 स्थित प्राथमिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्कूली बच्चों के अभिभावकों तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बच्चों की शिक्षा एवं उनसे जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अभिभावकों को सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा अभिभावकों की सहभागिता पर भी विशेष जोर दिया गया

अभिभावक-शिक्षक बैठक में शिक्षा सुविधाओं एवं दस्तावेज़ संबंधी समस्याओं पर हुई चर्चा

जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत रोड नंबर-1 स्थित प्राथमिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्कूली बच्चों के अभिभावकों तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बच्चों की शिक्षा एवं उनसे जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अभिभावकों को सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा अभिभावकों की सहभागिता पर भी विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर कई अभिभावकों ने बच्चों का आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही कठिनाइयों से शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराया। पंचायत प्रतिनिधियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा, वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय, उमेश पाण्डेय, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी, शिक्षिका सरिता कुमारी, जुलतान टोपनो सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!