Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पहली बार झारखंड राज्य की टीम करेगी सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं सी पी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भाग लेंगी

झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए गर्व का अवसर। राज्य की टीम पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र (ABVTCDS) ग्वालियर में आयोजित होने वाली प्रथम सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप* में भाग लेगी यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता *8 अगस्त 2026 (शनिवार) एवं 9 अगस्त 2026 (रविवार)* को ग्वालियर में आयोजित की जाएगी

पहली बार झारखंड राज्य की टीम करेगी सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं सी पी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भाग लेंगी

जमशेदपुर – झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए गर्व का अवसर। राज्य की टीम पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र (ABVTCDS) ग्वालियर में आयोजित होने वाली प्रथम सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप* में भाग लेगी यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता *8 अगस्त 2026 (शनिवार) एवं 9 अगस्त 2026 (रविवार) को ग्वालियर में आयोजित की जाएगी।

झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व इस चैंपियनशिप में झारखंड से 12 खिलाड़ी एवं 2 कोच/टीम अधिकारी भाग लेंगे।

खिलाड़ियों के नाम:
1. राजीव कुमार पाती – जमशेदपुर
2. ओम प्रकाश –
3. सीतल सिका – जमशेदपुर
4. एम.डी. आज़ाद – धनबाद
5. गोविंदा प्रसाद नोनिया – धनबाद
6. तेजेंद्र सिंह – जमशेदपुर
7. राजेंद्र महतो – रांची
8. अजय कुमार पासवान – धनबाद
9. रोहित कुमार – देवघर
10. अनाम हैदर – देवघर
11. किशोर गोप – धनबाद
12. गणेश प्रसाद – देवघर

कोच एवं टीम अधिकारी:
-राजकुमार सिंह – मैनेजर/कोच , जमशेदपुर
-जे. बेहरा – कोच , जमशेदपुर
झारखंड की पूरी टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन के उद्देश्य से पूरी तैयारी के साथ ग्वालियर के लिए रवाना होगी। राज्य के खेल प्रेमियों एवं दिव्यांग समुदाय को टीम से शानदार प्रदर्शन की अपेक्षा है
यह सहभागिता दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी
यह जानकारी सिटी सी.पी. स्पोर्ट्स झारखंड के महासचिव राजकुमार सिंह ने दी।
झारखंड टीम के ग्वालियर प्रस्थान से पूर्व बेहतर प्रदर्शन के लिए झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी घोष, खेल विशेषज्ञ श्याम शर्मा एवं धीरज कुमार शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!