Uncategorized

उर्विता ने लक्ष्मीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में “प्राकृतिक राखी बनाओ प्रतियोगिता” आयोजित किया

सामाजिक संस्था उर्विता ने लक्ष्मीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विभिन्न पौधों के बीज, फूलों और पत्तियों से निर्मित "प्राकृतिक राखी बनाओ प्रतियोगिता" आयोजित किया जिसमें विक्की कुमार को प्रथम, कोमल कुमारी को द्वितीय, नायरा कुमारी को तृतीय तथा अन्य सभी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। विद्यार्थियों को पौधों के बीज तथा प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों से राखी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 52 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें से 22 विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए सुंदर एवं आकर्षक राखियों का चयन हुआ। सभी चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप आकर्षक स्कूल बैग प्रदान किए गए

उर्विता ने लक्ष्मीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में “प्राकृतिक राखी बनाओ प्रतियोगिता” आयोजित किया

जमशेदपुर- सामाजिक संस्था उर्विता ने लक्ष्मीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विभिन्न पौधों के बीज, फूलों और पत्तियों से निर्मित प्राकृतिक राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित किया जिसमें विक्की कुमार को प्रथम, कोमल कुमारी को द्वितीय, नायरा कुमारी को तृतीय तथा अन्य सभी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। विद्यार्थियों को पौधों के बीज तथा प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों से राखी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 52 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें से 22 विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए सुंदर एवं आकर्षक राखियों का चयन हुआ। सभी चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप आकर्षक स्कूल बैग प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, उर्विता की सचिव डॉ. नीना शर्मा, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रिया कुमारी सिंह, वरिष्ट शिक्षिका डॉ. अनीता शर्मा, समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, उर्विता के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सदस्य अमरनाथ, मिट्ठू कुमार एवं शिव प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति प्रेम तथा हरित जीवन शैली अपनाने के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!