Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन डालसा सचिव ने की शिरकत , छात्राओं को कराया कानून से रू व रू

ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी मंच पर उपस्थित थे। वहीं अन्य अतिथियों में वरिष्ठ मध्यस्थ अधिवक्ता के के सिन्हा एवं लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य योगिता कुमारी महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी मुख्य रूप से मौजूद रहे

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन डालसा सचिव ने की शिरकत , छात्राओं को कराया कानून से रू व रू

जमशेदपुर – ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी मंच पर उपस्थित थे। वहीं अन्य अतिथियों में वरिष्ठ मध्यस्थ अधिवक्ता के के सिन्हा एवं लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य योगिता कुमारी महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी मुख्य रूप से मौजूद रहे

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया । इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्या ने स्वागत भाषण दिया । इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए कानूनी जागरूकता होना अति आवश्यक है, तभी वे अपने अधिकार की रक्षा कर सकती हैं । मुख्य अतिथि कुमार सौरभ त्रिपाठी ने नशा उन्मूलन , पोक्सो एक्ट एवं आईपीसी- धारा, महिलाओं का मौलिक अधिकार और कर्तव्य में अंतर को समझाया तथा महिलाओं का पैतृक संपत्ति में भी हिस्सेदारी की बात कही । उन्होंने विस्तार रूप से गुड टच एवं बैंड टच की भी सजा एवं प्रावधान पर विशेष रूप से चर्चा किया । साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति का एफआईआर थाना में नहीं लिया जाता है तो उसके लिए क्या प्रावधान है उसे भी विस्तार से बताए । इनके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता के के सिन्हा एवं लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य योग्यता कुमारी ने महिलाओं के अधिकार , घरेलू हिंसा डालसा के कार्य व उद्देश्य , बाल विवाह , ह्यूमन ट्रैफिकिंग डायन विशाही आदि कानून के प्रावधानों का विस्तार से जानकारी दिया । साथ ही किसी भी समस्या के समाधान के लिए डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया । मंच का संचालन बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ विश्वेश्वर यादव ने किया जागरूकता शिविर कार्यक्रम में डालसा के अधिकार मित्र (पीएलवी) के रूप में नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, संजय कुमार तिवारी, आशीष प्रजापति सहित महाविद्यालय के दीपिका कुजूर एवं डॉ निशा कोंगारी की इस कार्यक्रम में अहम भूमिका रही । इस कार्यक्रम में काफी संख्या में कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और कानून की बारीकियां जानी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!