बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण मासिक संगठनात्मक बैठक गुरुवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में संपन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण मासिक संगठनात्मक बैठक गुरुवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में संपन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिला प्रभारी बबन गुप्ता, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260611-WA0239-300×144.jpg" alt="" width="300" height="144" class="alignnone size-medium wp-imwp-image-20580
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्वागत संबोधन करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जिले में हाल के दिनों में संपन्न संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं पार्टी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक एकजुटता पर विशेष रूप से बल दिया। इससे पहले, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत चित्रगुप्त भवन परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के प्रति सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक रहने का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आहवान किया।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बैठक में उपस्थित वरीय नेताओं, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों से क्रमवार संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संरचना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित हों और कार्यकर्ता जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए राज्य सरकार से उनके समाधान की मांग करें। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ मतदाताओं का सहयोग करें एवं यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया से वंचित न रहे।

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि मजबूत संगठन ही मजबूत सरकार की आधारशिला होता है। उन्होंने जमशेदपुर महानगर के संगठनात्मक कार्यों एवं कार्यकर्ताओं के समर्पण भावना की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।

जिला प्रभारी बबन गुप्ता ने बूथ सशक्तिकरण को संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने हाल में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी मंडल अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक समन्वय से ही पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।
बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री राजीव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री जितेंद्र राय ने किया।
बैठक की समाप्ति के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शहर के प्रबुद्धजनों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर समसामयिक विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, राजेश शुक्ल, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, योगेश मल्होत्रा, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, नीरज सिंह, रीता मिश्रा, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, राकेश दुबे, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, खेमलाल चौधरी, अजय श्रीवास्तव, अप्पा राव समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, मंडल के प्रभारी मौजूद रहे।




