मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई द्वारा साकची, जमशेदपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते हुए मांग की कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो अपनी कुर्सी छोड़ो कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते हैं और पद नहीं छोड़ते हैं, तो राष्ट्रीय जनता दल सहित समूचा विपक्ष मिलकर उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर करेगा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग

जमशेदपुर – आज राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई द्वारा साकची, जमशेदपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते हुए मांग की कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो अपनी कुर्सी छोड़ो कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते हैं और पद नहीं छोड़ते हैं, तो राष्ट्रीय जनता दल सहित समूचा विपक्ष मिलकर उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर करेगा
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शाह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेन्द्र यादव, कमलदेव सिंह, महानगर अध्यक्ष रमेश राय, ललन यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, युवा राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश यादव।
कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से संजय यादव, अभिषेक कुमार, पवन उपाध्याय, सैयद नूरजमा, विनय चंद्रवंशी, चिंटू पांडे, करण गोस्वामी, शौकत हुसैन, तनवीर अहमद, गणेश यादव, विकास प्रसाद सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।



