Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति की बैठक घाटशिला के जे.एन. पैलेस में संपन्न, पूजा समितियों की समस्याओं पर मंथन – दुलाल भुइयां ने दिया समाधान का भरोसा

आगामी दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी की अध्यक्षता में घाटशिला स्थित जे.एन. पैलेस होटल के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में घाटशिला अनुमंडल के सभी दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पूजा समितियों ने पूजा के दौरान आने वाली समस्याओं से सेंट्रल कमेटी के पदाधिकारियों को अवगत कराया और समाधान की मांग की, जिसमें मुख्य रूप से अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) का मुद्दा छाया रहा

पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति की बैठक घाटशिला के जे.एन. पैलेस में संपन्न, पूजा समितियों की समस्याओं पर मंथन – दुलाल भुइयां ने दिया समाधान का भरोसा

घाटशिला – आगामी दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी की अध्यक्षता में घाटशिला स्थित जे.एन. पैलेस होटल के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में घाटशिला अनुमंडल के सभी दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में पूजा समितियों ने पूजा के दौरान आने वाली समस्याओं से सेंट्रल कमेटी के पदाधिकारियों को अवगत कराया और समाधान की मांग की, जिसमें मुख्य रूप से अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) का मुद्दा छाया रहा

दुलाल भुइयां ने कहा कि इस बार अवश्य होगा समाधान

बैठक को संबोधित करते हुए सेंट्रल दुर्गापूजा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि विगत 13 सितंबर को समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी एवं जिले के उपायुक्त से व्यक्तिगत रूप से मिलकर 34 सूत्री ज्ञापन सौंपा था। इसमें सबसे पहले अनुज्ञप्ति निर्गत करने की मांग प्रमुखता से रखी गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त महोदय ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक को जिम्मेदारी देने का आदेश निर्गत कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अब पूजा समितियों की जिम्मेदारी है कि वे संबंधित थाना के माध्यम से अपना अनुज्ञप्ति संबंधी आवेदन समर्पित करें और उसकी एक प्रति सेंट्रल समिति को भी उपलब्ध कराएं। इस बार अवश्य समाधान होगा। साथ ही कॉर्पोरेट घरानों से आग्रह किया गया है कि इस दुर्गापूजा में हर पूजा समिति को निश्चित मात्रा में सूखा राशन उपलब्ध कराया जाए ताकि आयोजन को और सुगम बनाया जा सके।

वरीय उपाध्यक्ष सौरभ विष्णु ने कहा कि पूजा समितियों की कई जायज मांगें सामने आई हैं जिनका समाधान संभव है, लेकिन पत्राचार के अभाव में कई बिंदुओं पर काम नहीं हो पा रहा है। इस बार सभी समितियां अपनी बातों को लिखित आवेदन के माध्यम से प्रशासन के सामने रखें और सेंट्रल समिति को भी अवगत कराएं

महासचिव ललन यादव ने कहा कि सेंट्रल समिति पूजा समितियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। हमारी टीम पूरे जिले में लगातार भ्रमण कर रही है और प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारियों व पूजा समितियों के साथ बैठकें हो रही हैं। अब तक 10 से अधिक बार जिला प्रशासन और औद्योगिक घरानों के साथ पत्राचार किया जा चुका है, जल्द ही सभी समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा।

बैठक में मौजूद मऊभंडार थाना प्रभारी नीरज गुप्ता, घाटशिला के अवर निरीक्षक उमेश कुमार और गालूडीह के अवर निरीक्षक पंकज कालिंदी* ने संयुक्त रूप से भरोसा दिलाया कि समय रहते आवेदन मिलने पर कार्रवाई कर समस्या दूर की जाएगी।

पूजा समितियों ने मुख्य रूप से विसर्जन मार्ग डायवर्ट करने, घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराने जैसी मांगें रखीं।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे वरीय उपाध्यक्ष – बलदेव सिंह मेहरा, आशीष गुप्ता, सुशांतो मलिक, डॉ. रामस्वरूप यादव, संयुक्त सचिव – डॉ. श्याम शर्मा, तापस चटर्जी, हर्ष यादव, ए.के. गिरी, पवन उपाध्याय, शुभम झा, रवि शंकर सेठ, श्रीमती डी. बोस, सचिव – आशीष ठाकुर, अमरेश सिंह, सुल्तान अहमद, अनिल यादव, प्रियांशु ठाकुर, शिव मुंडा, राजकुमार राय, रमेश कुमार सहित कई पदाधिकारी शामिल थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!