Uncategorized

सेंट्रल दुर्गापूजा समिति की टीम पहुंची घाटशिला घाटों का किया निरीक्षण घाटशिला के होटल जे० एन० पैलेस में 27 सितम्बर को होगी अनुमंडल के सभी पूजा कमिटियों की बैठक

पूर्वी सिंहभूम जिला में आगामी दुर्गापूजा की तैयारियों के बीच पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति की टीम घाटशिला पहुंची समिति के कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी के नेतृत्व में टीम ने मऊभण्डार स्थित स्वर्णरेखा विसर्जन घाट का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में टीम के सदस्यों ने पाया की मेन रोड से घाट तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हालत में है सड़क पर जगह -जगह गड्ढे हैं l इसके अलावा पूरे घाट क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर घनी झाड़ियाँ उगी गुई हैं

सेंट्रल दुर्गापूजा समिति की टीम पहुंची घाटशिला घाटों का किया निरीक्षण घाटशिला के होटल जे० एन० पैलेस में 27 सितम्बर को होगी अनुमंडल के सभी पूजा कमिटियों की बैठक

घाटशिला – पूर्वी सिंहभूम जिला में आगामी दुर्गापूजा की तैयारियों के बीच पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति की टीम घाटशिला पहुंची
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी के नेतृत्व में टीम ने मऊभण्डार स्थित स्वर्णरेखा विसर्जन घाट का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में टीम के सदस्यों ने पाया की मेन रोड से घाट तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हालत में है सड़क पर जगह -जगह गड्ढे हैं l इसके अलावा पूरे घाट क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर घनी झाड़ियाँ उगी गुई हैं

कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी ने बताया की इस मामले पर समिति गंभीर है l आगामी 27 सितम्बर को घाटशिला के होटल जे० एन० पैलेस में घाटशिला अनुमंडल के 61 पूजा कमिटियों की बैठक बुलाई गयी है l जिसमें पूजा कमिटियों को होने वाली समस्याओं, लाइसेंस का लंबित आवेदन, एवं नए अनुज्ञप्तियाँ निर्गत करवाने के साथ -साथ पूजा कमिटियों को होने वाली अन्य समस्याओं की एक सूचि बना कर इसे जिले के एसएसपी एवं उपायुक्त को सौंप कर दुर्गा पूजा से एक सप्ताह पूर्व ही इनका निदान करवाने का आग्रह किया जायगा
महासचिव ललन यादव ने कहा की वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र की कई दुर्गा पूजा कमिटियाँ ऐसी है जिन्हें वर्षों से अनुज्ञप्ति निर्गत नहीं हुई है l इसके लिए सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति गंभीर है l पहली बैठक में ही प्रशासन को लिखित रूप में इस समस्या से अवगत करवाते हुए निदान का आग्रह किया गया है l उन्होंने उम्मीद जताया की जिले के एसएसपी और उपायुक्त महोदय के नेतृत्व में इस वर्ष दुर्गा पूजा समारोह भव्य और अतुलनीय रूप से आयोजित होगा l
समिति के वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा की इस बार जिस क्षेत्र में कार्पोरेट संस्थाएं या बड़े उद्योग संचालित है l उनके क्षेत्र में आने वाली दुर्गा पूजा कमिटियों को भोग बनाने के लिए सूखा राशन उपलब्ध करवाने के लिए सूचि बना कर उपलब्ध करवाया जायगा l ताकि वैसी पूजा कमिटियाँ जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में हैं उन्हें आयोजन को भव्य बनाने में सहायता मिल सके l इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जितने भी जलमीनार हैं उनको दुरुस्त करवाने के लिए भी जिला प्रशासन के माध्यम से सम्बंधित विभाग को पत्र भेजा जायगा ताकि पेयजल की समस्या से निजात मिल सके l इसके अलावा पूजा कमिटियों को पानी का टैंकर भी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जायगा l
उन्होंने बताया की समिति ने पूजा के आयोजन के लिए नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की मांग की थी उपायुक्त महोदय ने इस बात पर संज्ञान लेते हुए घाटशिला अनुमंडल के लिए अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला एवं धालभूम अनुमंडल के लिए अपर उपायुक्त जमशेदपुर को नोडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्त कर दिया है l
पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों ने ने 27 सितम्बर को पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित अनुमंडल स्तरीय दुर्गा पूजा कमिटियों की बैठक में भाग लेने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को उनके कार्यालय में पहुँच कर निमंत्रण – पत्र देकर उपस्थिति का आग्रह किया l
इस मौके पर संयुक्त सचिव डॉ० श्याम शर्मा, सचिव हर्ष यादव, पवन उपाध्याय, देबराज मुख़र्जी, संदीप अग्रवाल, प्रीतम पुरकैत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!