Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में भव्य जलाभिषेक यात्रा की तैयारियाँ जोरों पर, 17 अगस्त को तीसरी सोमवारी पर बारीडीह से निकलेगी जलाभिषेक यात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की तैयारियों की समीक्षा

पवित्र श्रावण माह की तीसरी सोमवारी, 17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में निकाले जाने वाली सामूहिक जलाभिषेक यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। आयोजन को भव्य रूप से सफल बनाने हेतु समिति की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस क्रम में, सूर्य मंदिर समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में संपन्न हुई। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्य रूप से शामिल रहे

सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में भव्य जलाभिषेक यात्रा की तैयारियाँ जोरों पर, 17 अगस्त को तीसरी सोमवारी पर बारीडीह से निकलेगी जलाभिषेक यात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की तैयारियों की समीक्षा

जमशेदपुर- पवित्र श्रावण माह की तीसरी सोमवारी, 17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में निकाले जाने वाली सामूहिक जलाभिषेक यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। आयोजन को भव्य रूप से सफल बनाने हेतु समिति की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस क्रम में, सूर्य मंदिर समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में संपन्न हुई। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्य रूप से शामिल रहे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए यात्रा के मार्ग, श्रद्धालुओं की सहभागिता, जलाभिषेक, सुरक्षा, साफ-सफाई व्यवस्था, भक्ति कार्यक्रमों, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक व्यवस्था समेत विभिन्न तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही, आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आगामी 17 अगस्त, सोमवार को बारीडीह हरि मंदिर मैदान में प्रातः 7 बजे एकत्रित होने की अपील की है। जहां से सभी शिवभक्त कतारबद्ध होकर सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय के लिए सामूहिक रूप से प्रस्थान करेंगे।

मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्ति गीत-संगीत, मनोरम झांकियां और शिवभक्तों का उत्साह देखने योग्य रहेगा। सूर्य मंदिर समिति ने बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए विशेष रूप से सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल लाने की व्यवस्था की है। शिवभक्त इसी पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे, गंगाजल से होने वाला यह सामूहिक जलाभिषेक श्रद्धालुओं को बाबा धाम जैसी आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगा।

काशी के गंगा घाट की तर्ज पर होगी महाआरती: सूर्य मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि तीसरी सोमवार के संध्याकाल में काशी के गंगा घाट की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। 17 अगस्त को संध्या 6:30 बजे इस विशेष आयोजन के लिए बनारस से 15 सदस्यीय प्रशिक्षित मंडली सिदगोड़ा सूर्यधाम आएंगे।

बैठक में जलाभिषेक यात्रा के प्रभारी कमलेश सिंह, सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारी अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, रूबी झा, कंचन दत्ता, बंटी अग्रवाल, शशिकांत सिंह, बोलटू सरकार, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, टुनटुन सिंह, पप्पू उपाध्याय, कुमार अभिषेक, रंजीत सिंह, विकास शर्मा, युवराज सिंह, रितेश झा, बापन बनर्जी, मीरा झा, मिथिलेश साव, महावीर सिंह समेत कई महिला सदस्यगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!