Uncategorized

CASK की 25वीं वार्षिक आम बैठक सम्पन्न

सरायकेला -खरसावां क्रिकेट एसोसिएशन (CASK) की 25वीं वार्षिक आम बैठक रविवार को होटल डॉल्फिन में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत दिवंगत खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि के साथ हुई। बैठक में सचिव ने बताया कि सत्र 2025-26 में 350 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ, बालिका टीम ने पहली बार JSCA अंतर-जिला टूर्नामेंट में भाग लिया और 5 साल बाद जिले ने JSCA टूर्नामेंट की मेजबानी की

CASK की 25वीं वार्षिक आम बैठक सम्पन्न

गम्हरिया- सरायकेला -खरसावां क्रिकेट एसोसिएशन (CASK) की 25वीं वार्षिक आम बैठक रविवार को होटल डॉल्फिन में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत दिवंगत खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि के साथ हुई।

बैठक में सचिव ने बताया कि सत्र 2025-26 में 350 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ, बालिका टीम ने पहली बार JSCA अंतर-जिला टूर्नामेंट में भाग लिया और 5 साल बाद जिले ने JSCA टूर्नामेंट की मेजबानी की

एसोसिएशन ने बताया कि ग्राउंड शुल्क से वित्तीय बोझ बढ़ा है केवल टीजीएस ग्राउंड पर ही ₹1,12,000 खर्च हुआ जो बजट का 55% है। इस पर JSCA से सहयोग और टाटा स्टील से एमओयू की मांग की गई।

अनुशासन पर कड़ा फैसला दोहरा पंजीकरण, अंपायर से दुर्व्यवहार और अनधिकृत गम्हरिया प्रीमियर लीग (GPL) आयोजित करने पर सत्यदेव अकादमी और विकी चौधरी पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही अनधिकृत निजी लीग खेलने वाले खिलाड़ियों पर भी प्रतिबंध की चेतावनी दी गई।

नए सत्र के लिए पंजीकरण 20 सितंबर से CASK वेबसाइट पर शुरू होगा, चयन ट्रायल नवंबर में होंगे
बैठक को सफल बनाने में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर एस के शर्मा ने किया धन्यवाद ज्ञापन संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष कुमार प्रभात किरण ने दिया जबकि महासचिव प्रवीण कुमार के द्वारा स्वागत संबोधन के साथ वार्षिक प्रतिवेदन सभा पटल पर रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने अपने संबोधन में एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी योजनाओं से अवगत कराया। बैठक के दौरान कार्यकारिणी सदस्य राजेश पांडे ने अपनी बहुमूल्य विचार से अवगत कराया बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष मधु सिंह एवं कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की उपस्थिति बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!