Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा

शहर में हुई हल्की बारिश के बाद ईस्ट प्लांट बस्ती के बीचो-बीच स्थित नाले का पानी आसपास के घरों में घुस जाने से कई परिवारों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी मौके पर पहुँचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया

हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा

जमशेदपुर- शहर में हुई हल्की बारिश के बाद ईस्ट प्लांट बस्ती के बीचो-बीच स्थित नाले का पानी आसपास के घरों में घुस जाने से कई परिवारों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी मौके पर पहुँचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
श्री बंटी ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के महा प्रबंधक आर के सिंह से दूरभाष पर बात कर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तकनीकी टीम को मौके पर भेजने और शीघ्र जलनिकासी एवं समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

श्री बंटी ने कहा कि बरसात के शुरुआती दौर में ही इस प्रकार की स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने संबंधित एजेंसी से नालों की नियमित सफाई, जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!