जमशेदपुर में वैश्विक डिज़ाइन से प्रेरित आधुनिक फर्नीचर लेकर आ रहा है आर्कुरा
नया डिज़ाइन-केंद्रित होम लाइफस्टाइल ब्रांड आर्कुरा 16 अगस्त रविवारा को जमशेदपुर में अपना 5,000 से अधिक वर्ग फुट का फ्लैगशिप शोरूम खोलने जा रहा है। यह ब्रांड शहर के उन होमओनर्स के लिए समकालीन (कंटेम्पररी) फर्नीचर का एक खास कलेक्शन ला रहा है, जिन्हें अब तक आधुनिक डिज़ाइन, उच्च गुणवत्ता और भरोसेमंद सेवा के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। टेक्नो टॉवर डोबो में 16 अगस्त को शोरूम के आधिकारिक शुभारंभ के साथ जमशेदपुर के निवासियों को अब अपने शहर में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का होम इंटीरियर अनुभव मिलेगा

जमशेदपुर में वैश्विक डिज़ाइन से प्रेरित आधुनिक फर्नीचर लेकर आ रहा है आर्कुरा
जमशेदपुर- नया डिज़ाइन-केंद्रित होम लाइफस्टाइल ब्रांड आर्कुरा 16 अगस्त रविवारा को जमशेदपुर में अपना 5,000 से अधिक वर्ग फुट का फ्लैगशिप शोरूम खोलने जा रहा है। यह ब्रांड शहर के उन होमओनर्स के लिए समकालीन (कंटेम्पररी) फर्नीचर का एक खास कलेक्शन ला रहा है, जिन्हें अब तक आधुनिक डिज़ाइन, उच्च गुणवत्ता और भरोसेमंद सेवा के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। टेक्नो टॉवर डोबो में 16 अगस्त को शोरूम के आधिकारिक शुभारंभ के साथ जमशेदपुर के निवासियों को अब अपने शहर में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का होम इंटीरियर अनुभव मिलेगा। इस संबंध में गुरूवार को ब्रांड की शुरुआत करने वाले अतुल मोदी और राशी बागरोडिया मोदी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आगे बताया कि आर्कुरा की सोच इस विश्वास पर टिकी है कि फर्नीचर सिर्फ खाली जगह को नहीं भरता, बल्कि यह हमारे रहने, साथ बैठने, आराम करने और जुड़ने के अंदाज को भी गढ़ता है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए खास सुविधाएँ हैं, जैसे- घर की जगह और आकार के हिसाब से सही पीस चुनने के लिए विशेषज्ञ टीम। पेशेवर डिज़ाइन और इंटीरियर सलाह के लिए देशभर के इंटीरियर डिज़ाइनरों के साथ साझेदारी। ऐसे फर्नीचर पीस जो कमरे के स्पेस को दबाते नहीं, बल्कि उसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। ब्रांड का यह नया कलेक्शन वैश्विक डिज़ाइन से प्रेरित है, जिसे भारतीय जीवनशैली और घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें लिविंग, डाइनिंग, बेडरूम और एक्सेंट फर्नीचर की विस्तृत श्रृंखला शामिल है। मालूम हो कि अमरीका में अपने सफल पेशेवर करियर के बाद भारत लौटे इस संस्थापक जोड़े ने अंतरराष्ट्रीय डिज़ाइन समझ और भारतीय घरों की वास्तविक ज़रूरतों को मिलाकर आर्कुरा की नींव रखी है। जमशेदपुर जैसे उभरते शहरों में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक फर्नीचर की सीमित उपलब्धता के कारण ग्राहकों को अक्सर कोलकाता, बेंगलुरु या मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था। दूसरी ओर, ऑनलाइन खरीदारी में मटेरियल, फिनिश और आराम का सही अंदाजा लगाना कठिन होता है। आर्कुरा का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही एक ऐसा गंतव्य (डेस्टिनेशन) प्रदान करना है, जहाँ ग्राहक सामान को खुद देखकर, छूकर और परखकर खरीद सकें।



