Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एनआईटी जमशेदपुर में अंडरवाटर रोबोटिक्स और एफपीजीए पर दो राष्ट्रीय एफडीपी संपन्न

एनआईटी जमशेदपुर के ईसीई (ECE) विभाग द्वारा उभरती प्रौद्योगिकियों पर दो राष्ट्रीय ऑनलाइन एफडीपी का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इसमें 19 राज्यों के 123 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

एनआईटी जमशेदपुर में अंडरवाटर रोबोटिक्स और एफपीजीए पर दो राष्ट्रीय एफडीपी संपन्न

एनआईटी जमशेदपुर के ईसीई (ECE) विभाग द्वारा उभरती प्रौद्योगिकियों पर दो राष्ट्रीय ऑनलाइन एफडीपी का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इसमें 19 राज्यों के 123 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

जमशेदपुर- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण (ईसीई) विभाग द्वारा ईएंडआईसीटी (E&ICT) अकादमी के सहयोग से दो राष्ट्रीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। ये दोनों एफडीपी 25 मई से 5 जून 2026 तक संचालित किए गए, जिनका मुख्य विषय “अंडरवाटर रोबोटिक्स एंड एकॉस्टिक कम्युनिकेशन नेटवर्क्स (URACN-2026) और “एफपीजीए आधारित कम्युनिकेशन सिस्टम्स डिजाइन (FCSD-2026) था

19 राज्यों के 123 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
इन दोनों कार्यक्रमों के लिए 50-50 प्रतिभागियों की क्षमता निर्धारित की गई थी, लेकिन विषयों की नवीनता के कारण प्रतिभागियों का भारी उत्साह देखने को मिला। URACN-2026 में 55 और FCSD-2026 में 68 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। इस प्रकार कुल 123 प्रतिभागियों ने देश के 19 विभिन्न राज्यों से इसमें अपनी सहभागिता दर्ज की। इनमें 92 शिक्षक, 11 शोधार्थी और उद्योग जगत से जुड़े पेशेवरों के साथ-साथ स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी शामिल थे।

24 विशेषज्ञ व्याख्यान और 16 हैंड्स-ऑन सेशन
इस दो सप्ताह के एफडीपी के दौरान कुल 24 विशेषज्ञ व्याख्यान (एक्सपर्ट लेक्चर) और 16 हैंड्स-ऑन (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों का संचालन आईआईटी, एनआईटी, सीएसआईआर-एनआईओ डीआरडीओ-एनएसटीएल, सीएमईआरआई, एसटी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और बिट्स हैदराबाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के 38 विशेषज्ञों द्वारा किया गया। प्रतिभागियों को ANSYS, CATIA, MATLAB, Xilinx Vivado और विभिन्न IoT उपकरणों के जरिए डिजाइन, मॉडलिंग व सिमुलेशन का प्रशिक्षण दिया गया।

समापन समारोह और मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के समापन समारोह में सीएमईआरआई दुर्गापुर के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. शंभुनाथ नंदी और आईआईटी पटना के प्रो. प्रीतम कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, इन कार्यक्रमों का उद्घाटन एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने प्रो. एस. एन. सिंह और प्रो. एस. भौमिक की मौजूदगी में किया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!