Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत संस्कार ट्रस्ट ने वार्ड 18 में पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

नगर निगम के उपमेयर अंकुर सिंह मुख्य अतिथि थे उन्होंने अपने हाथों पांच पौधे लगाये. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पौधारोपण से ज्यादा जरूरी उसकी सुरक्षा है. इसे आसपास के लोग गोद लेकर उसका संरक्षण करें

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत संस्कार ट्रस्ट ने वार्ड 18 में पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया


इस अवसर पर नगर निगम के उपमेयर अंकुर सिंह मुख्य अतिथि थे उन्होंने अपने हाथों पांच पौधे लगाये. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पौधारोपण से ज्यादा जरूरी उसकी सुरक्षा है. इसे आसपास के लोग गोद लेकर उसका संरक्षण करें
पौधारोपण के बाद आशीर्वाद भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. विचार गोष्ठी का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष एस डी प्रसाद और अध्यक्षता भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने की. इस अवसर पर भारत संस्कार के प्रबंधक उपेन्द्र सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान, नरेंद्र कुमार लक्ष्मी पांडेय की माँ आदि ने अपने विचार व्यक्त किए.

इस अवसर पर भारत संस्कार के महासचिव डॉ नथुनी सिंह संजय सिंह, अमित कुमार सिंह, संजय कुमार, राम गोपाल डब्ल्यू राय, पिंटू उपाध्याय, देवकी नंदन पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह अनुराग सिंह, विशाल, नितिन राज आदि ने अपना सहयोग किया.अंत में धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!