Uncategorized

श्री बाल गणपति विलास की ओर से कदमा बी एच एरिया में श्री श्री सिद्धि विनायक का 108 वां श्री गणपति महोत्सवम 14 सितंबर से 30 नवंबर तक दैवज्ञ पंडितों के मंत्रोच्चारणों एवं वैदिक अनुष्ठानों द्वारा अधोवर्णित शुभ मुहूर्त पर कदमा गणेश पूजा मैदान में सम्पन्न होना सुनिश्चित हुआ है

कदमा में श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से भजन और विशेष पूजा होगा आकर्षण का केंद्र

श्री बाल गणपति विलास की ओर से कदमा बी एच एरिया में श्री श्री सिद्धि विनायक का 108 वां श्री गणपति महोत्सवम 14 सितंबर से 30 नवंबर तक दैवज्ञ पंडितों के मंत्रोच्चारणों एवं वैदिक अनुष्ठानों द्वारा अधोवर्णित शुभ मुहूर्त पर कदमा गणेश पूजा मैदान में सम्पन्न होना सुनिश्चित हुआ है

जमशेदपुर- कदमा में श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से भजन और विशेष पूजा होगा आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर के कदमा बी एच एरिया में इस वर्ष श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव को 108 वां वर्ष धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जायेगा श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव समिति की ओर से आयोजित यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा आज संवाददाता सम्मेलन के दौरान संस्था के अध्यक्ष एम शिवमनि एवं महासचिव एस एन राव नायडू ने संयुक्त रूप से बताया कि 13 सितंबर रविवार को रात आठ बजे पंडाल का उदघाटन होगा पंडाल के उदघाटन समारोह में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे सम्मानित अतिथि के रूप में श्री लेदर के निदेशक शेखर डे तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में अशोक अग्रवाल, पिंटू भाटिया, नंदजी प्रसाद, आस्तिक महतो , रवींद्र कुमार झा उर्फ नटू झा और दिवाकर सिंह मौजूद रहेंगे
14 सितंबर को झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा सदस्य विशेष अतिथि अमरप्रीत सिंह काले, आर के सिन्हा, विनोद सिंह, एन भी आर मूर्ति ,ब्रजेश सिंह मौजूद रहेंगे
14 सितम्बर के सोमवार को प्रातः 9-30 बजे कलश स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा और अखंड ज्योति का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इस कार्यक्रम में संस्था के ट्रस्टी बी अप्पलानंद, बी बापूजी, ए वेंकट अप्पा राव, एम कनक राव, बी आनंद राव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे
संवाददाता सम्मेलन में मेला प्रभारी अंजी राव ने बताया कि 14 सितम्बर को शाम छह बजे मेले का उदघाटन किया जाएगा उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो शामिल होंगे विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता विशेष अतिथि सुमन महतो पूर्व सांसद, मंगल कालिंदी जुगसलाई विधानसभा सदस्य, सविता महतो ईचागढ विधानसभा सदस्य, आर रवि प्रसाद पूर्व अध्यक्ष,टाटा वकर्स यूनियन, एम शिवमणि अध्यक्ष, वाई गुरु नाथ राव वर्किंग अध्यक्ष, वाई के शर्मा सलाहकार , एस एन राव नायडू महासचिव, के नरेश कुमार कोषाध्यक्ष ,ए आर कैलाश, कार्तिक सहित शहर के कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे
श्री नायडू ने बताया कि आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूजा अर्चना भजन सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला आकर्षण का केंद्र रहेगा 14 सितंबर की शाम सात बजे से संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
15 सितंबर से 29 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा सुबह 5-30 बजे सुप्रभात एवं वेद परायण 7-8 बजे तक अभिषेक पूजा, 9 बजे सहस्र नाम पूजा 10 बजे होमम पूजा तथा सुबह 11 बजे आरती और प्रसाद वितरण होगा
इस धार्मिक अनुष्ठानों को आंध्रप्रदेश के पार्वती पूरम से आए पुरोहित शशि भुषण शास्री संपन्न करायेंगे इस दौरान सुबह और शाम श्री दुर्गा नादस्वरम ग्रुप बोब्बिली आंध्रप्रदेश की ओर से नादस्वरम ग्रुप, बोब्बिली आंध्रप्रदेश की ओर से नादस्वरम वादन भी किया जाएगा जिससे पूरे पुजा परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा
भजन और विशेष पूजा होंगे आकर्षण का केंद्र महोत्सव के
दौरान विभिन्न दिनों में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे गुरुवार को रात नौ बजे से जलाराम भजन मंडली द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा
वहीं दो शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं के लिए कुमकुम पूजा का आयोजन किया जाएगा कुमकुम पूजा दोपहर 2-30 बजे से किया जायेगा इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी शनिवार को श्री सांई सेवा आर्गनाइज़ेशन की ओर से शाम चार बजे से 5-30 बजे तक भजन कार्यक्रम होगा इसके अलावा सोमवार को श्री शेषाद्रि कोलाटम ग्रुप द्वारा ललिता सहस्रनाम मंत्रोच्चारण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 108 वें वर्ष के इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक आयोजन और मेले की भी व्यापक तैयारी की गई है आयोजकों ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में पूजा एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!