Uncategorized

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेलीबोधन घाट के समीप हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे वरीय पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है

जमशेदपुर- बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेलीबोधन घाट के समीप हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे वरीय पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (सिटी) के निर्देश पर गठित टीम ने बेलीबोधन घाट क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान विशाल कुमार गुप्ता (19 वर्ष), निवासी आदित्यपुर नगर, थाना आरआईटी, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार लेकर आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हथियार के स्रोत सहित अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!