Uncategorized

पोटका के युवाओं को होमगार्ड और कक्षपाल समेत अन्य प्रतियोगी तैयारियो के लिए विधायक संजीव सरदार ने निजी स्तर से उपलब्ध कराया जर्सी, गद्दा एवं तिरपाल

पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई छात्र-छात्राओं ने पोटका विधायक संजीव सरदार से जनता दरबार में उनसे मुलाकात की। उन्होंने बताया की पोटका प्रखंड के चाकड़ी स्थित डी दांडी मैदान में सैकड़ों युवक-युवतियाँ होमगार्ड, कक्षपाल एवं विभिन्न सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। यहाँ रामगढ़, किसानडीह, चाकड़ी, रादुड, कोपे, कुलडीहा, पोड़ाहातु, लखनकाई, हारीडीह, मगुवामाई, किताडीह, सारसे सहित पोटका क्षेत्र के आसपास के अनेक गाँवों से छात्र-छात्राएँ पहुँचते हैं। अभ्यास के दौरान ऊँची कूद (हाई जंप) और विभिन्न प्रकार के उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनकी तैयारी प्रभावित हो रही थी

पोटका के युवाओ को होमगार्ड और कक्षपाल समेत अन्य प्रतियोगी तैयारियो के लिए विधायक संजीव सरदार ने निजी स्तर से उपलब्ध कराया जर्सी, गद्दा एवं तिरपाल

पोटका- पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई छात्र-छात्राओं ने पोटका विधायक संजीव सरदार से जनता दरबार में उनसे मुलाकात की। उन्होंने बताया की पोटका प्रखंड के चाकड़ी स्थित डी दांडी मैदान में सैकड़ों युवक-युवतियाँ होमगार्ड, कक्षपाल एवं विभिन्न सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। यहाँ रामगढ़, किसानडीह, चाकड़ी, रादुड, कोपे, कुलडीहा, पोड़ाहातु, लखनकाई, हारीडीह, मगुवामाई, किताडीह, सारसे सहित पोटका क्षेत्र के आसपास के अनेक गाँवों से छात्र-छात्राएँ पहुँचते हैं। अभ्यास के दौरान ऊँची कूद (हाई जंप) और विभिन्न प्रकार के उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनकी तैयारी प्रभावित हो रही थी।

विधायक संजीव सरदार ने निजी स्तर से जर्सी, तिरपाल और गद्दे का किया सहयोग

युवाओं ने इस समस्या को विधायक के समक्ष रखा जिससे विधायक संजीव सरदार ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल ही अपने निजी स्तर से आवश्यक सामग्री जैसे जर्सी, तिरपाल को गद्दे आदि उपलब्ध कराए जिसे विद्यार्थियों को तैयारी करने में बेहतर सुविधा मिले जिसके बाद छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।

विधायक ने कहा- जरूरतमंदों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनता की छोटी-बड़ी जरूरतों में सहयोग करना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और छात्रों की ओर से समस्या उनके संज्ञान में लाई गई थी, जिस पर तत्काल पहल की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को जब भी किसी जरूरी सहयोग की आवश्यकता होगी, वे अपनी समस्या लेकर उनसे मिल सकते हैं और यथासंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!