Uncategorized

नशामुक्त भारत का संदेश लेकर चाईबासा पहुँची 10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान बस यात्रा

समाज को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ चल रही 10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान बस यात्रा आज चाईबासा पहुँची। ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग एवं भारत सरकार के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के संयुक्त प्रयास से, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत चल रहे इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है

नशामुक्त भारत का संदेश लेकर चाईबासा पहुँची 10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान बस यात्रा

चाईबासा- समाज को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ चल रही 10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान बस यात्रा आज चाईबासा पहुँची। ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग एवं भारत सरकार के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के संयुक्त प्रयास से, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत चल रहे इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।

चाईबासा पहुँचने पर यात्रा का पहला स्वागत रुंगटा हाउस में प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री मुकुंद रुंगटा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा, “बहुत खुशी और उल्लास का विषय है कि आज नशामुक्त भारत बस यात्रा चाईबासा आया हैl अभियान के माध्यम से चाईबासा के लोगों नशामुक्ति का बहुत श्रेष्ठ ज्ञान प्राप्त होगा। इस यात्रा को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देता हूँ।

इसके बाद यात्रा चाईबासा जेल पहुँची, जहाँ 600 से अधिक बंदियों ने नशा न करने का सामूहिक संकल्प लिया। यात्रा ने शहर के विभिन्न विद्यालयों— डीएवी चाईबासा, रुंगटा स्कूल, पद्मावती जैन स्कूल, स्कॉट गर्ल्स मिडिल एवं हाई स्कूल बंगाली स्कूल आदी आदी —में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए।

नगर निगम चाईबासा में विभिन्न वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में नशामुक्ति का संदेश दिया गया तथा उपस्थित लोगों ने मेडिटेशन के माध्यम से शांति का अनुभव किया। इसके बाद राजस्थान भवन में मारवाड़ी महिला मंच द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया तथा बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं के बीच भी नशामुक्त समाज का संदेश पहुँचाया गया। शाम को Einstein Coaching एवं Do the Math Coaching के विद्यार्थियों ने भी अभियान से जुड़कर नशामुक्ति का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अभियान की आयोजक एवं ब्रह्माकुमारीज जमशेदपुर ज़ोन की निदेशक राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी ने कहा, “हम सभी चैतन्य शक्तियाँ हैं, सर्वशक्तिमान परमात्मा की संतान हैं और हमारे अंदर असीम शक्ति है। जब हम अपनी शक्ति को पहचान लेते हैं तो कुछ भी छोड़ सकते हैं—नशा तो बहुत छोटी चीज है। यह केवल यात्रा नहीं, बल्कि परमात्मा का वरदान है। जिसने भी इसका संकल्प लिया, वह परमात्म शक्ति से भर गया।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा पिछले लगभग एक महीने से जमशेदपुर ज़ोन के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर लाखों लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिला चुकी है। चाईबासा के बाद यात्रा हजारीबाग, मधुपुर, चिरकुंडा, आसनसोल, बाँकुड़ा, बलरामपुर, चांडिल एवं हल्दीपोखर होते हुए अभियान के तीसरे चरण को पूर्ण करेगी।

दिनभर चाईबासा के विभिन्न क्षेत्रों में नशामुक्ति का संदेश देने के बाद बस यात्रा ब्रह्माकुमारीज तांबो चौक सेंटर पहुँची। ब्रह्माकुमारीज की ओर से चाईबासा वासियों से आग्रह किया गया कि वे तांबो चौक सेंटर में आकर निःशुल्क नशामुक्ति, तनाव मुक्ति एवं राजयोग मेडिटेशन का लाभ लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!