Uncategorized

लाइट हाउस में पानी सप्लाई लिफ्ट संचालन करने में सोसाइटी के अध्यक्ष/सचिव द्वारा भेदभाव करने से लाभुक परेशान,बुधवार को प्रशासक से बात करेंगे – कैलाश यादव

सोसाइटी के अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं सचिव कमल शर्मा के खिलाफ लाभुकों में जबदस्त रोष, सदस्यता अभियान चलाकर इनके खिलाफ फ्लैट्स के प्रति घरों को एकत्रित किया जायेगा तमाम 1008 लाभुकों का फ्लैट्स निबंधन करने,प्ले स्कूल,10 दुकान एवं मैरेज हॉल के लिए जनांदोलन होगा

लाइट हाउस में पानी सप्लाई लिफ्ट संचालन करने में सोसाइटी के अध्यक्ष/सचिव द्वारा भेदभाव करने से लाभुक परेशान,बुधवार को प्रशासक से बात करेंगे – कैलाश यादव

सोसाइटी के अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं सचिव कमल शर्मा के खिलाफ लाभुकों में जबदस्त रोष, सदस्यता अभियान चलाकर इनके खिलाफ फ्लैट्स के प्रति घरों को एकत्रित किया जायेगा

तमाम 1008 लाभुकों का फ्लैट्स निबंधन करने,प्ले स्कूल,10 दुकान एवं मैरेज हॉल के लिए जनांदोलन होगा

रांची- आज लाइट हाउस जनकल्याण समिति का महत्वपूर्ण बैठक धुर्वा टंकी साइड में अंजू द्विवेदी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ

बैठक में कई प्रस्ताव पर चर्चा हुई चर्चा के दौरान लाभुकों ने सोसायटी के अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं सचिव कमल शर्मा के द्वारा मनमानी तरीके से पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने पर काफी रोष व्यक्त किया गया

बैठक में लाभुकों ने परिसर के जनसमस्याओं एवं सोसाइटी अध्यक्ष/सचिव के धांधली करने को लेकर मुख्य रूप से उपस्थित राजद नेता सह लाइट हाउस जनकल्याण समिति के मुख्य संयोजक कैलाश यादव को अवगत कराया

लाभुकों ने कैलाश यादव को बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं सचिव कमल शर्मा के द्वारा चिन्हित फ्लैट्स में पानी का नियमित सप्लाई करवाया जाता है एवं कुल 14 लिफ्ट्स में कुछ ही लिफ्ट को संचालित किया जाता है !

इस दौरान सभी बातों पर राजद नेता सह लाइट हाउस जनकल्याण समिति के संयोजक कैलाश यादव ने कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है यह मामला जनहित के साथ खिलवाड़ है फ्लैट्स के लाभुकों के लिए पानी बिजली लिफ्ट एवं सीवरेज सफाई जैसे जरूरी मामले में किसी भी तरह की कोताही बिल्कुल निंदनीय कार्य है
सोसाइटी के लोग अगर मेंटेनेंस के नाम अद्यतन भेदभाव करते हैं तो हम आगामी बुधवार को इनके खिलाफ नगर प्रशासक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे

बैठक में निर्णय लिया गया कि लाइट हाउस के तमाम लाभुकों का आवास का जल्द निबंधन कर मालिकाना हक दिया जाय

सोलर लाइट सभी 14 लिफ्ट्स, पानी सप्लाई सीवरेज सफाई का काम नियमित रूप से किया जाए

नगर निगम के शर्त एवं नियमानुसार लाइट हाउस कैंपस में प्ले स्कूल 10 दुकान एवं मैरेज हॉल का अविलंब निर्माण कराया जाय

लाभुकों द्वारा सभी जरूरी मांगो को लेकर आगामी 5 जुलाई 26 से फ्लैट्स के प्रति सदस्यों को जागरूक कर एकजुट करने हेतु सदस्यता अभियान और जनजागरण अभियान चलाया जाएगा

बैठक संयोजक कैलाश यादव कृष्ण कु बबलू अंजू द्विवेदी चंदा मुखर्जी निर्मला देवी रेखा पांडेय दीपक राय प्रवीण खन्ना गोपाल गुप्ता नितिन कुमार सुबोध कुमार अशोक कुमार विजय सिंह सुजीत कुमार अजीत कुमार द्वारिका गिरी जुली कुमारी कुमार रणविजय सहित कई लोग मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!