Uncategorized

सीजीपीसी ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर नदी में डुबे करतार सिंह के शव को बरामद करने के लिए रांची की एनडीआरएफ टीम बुलाने का किया अनुरोध

स्थानीय गोताखोरों की खोज के बावजूद अभी तक नदी में डुबे जेम्को निवासी सरदार करतार सिंह का शव अभी तक नहीं मिल पाया है ज्ञातवय है कि 13 अगस्त को लगभग दोपहर 3 बजे करतार सिंह उम्र 68 वर्ष अचानक मानगो पुल के पास पहुंचे और नदी में कूद गए वहां पर इनको दो व्यक्तियों ने डूबते हुए बचाया और उसे समझा कर घर भेज दिया परंतु थोड़ी ही देर बाद उनके जाने के बाद करतार सिंह दोबारा मानगो पुल से नदी में कूद गए वे घर में पेट्रोल भरवाने के नाम पर घर से निकले थे परिवार के लोगों ने बहुत खोजा परंतु आज तक उनके शव का पता नहीं चल पाया है

सीजीपीसी ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर नदी में डुबे करतार सिंह के शव को बरामद करने के लिए रांची की एनडीआरएफ टीम बुलाने का किया अनुरोध

जमशेदपुर – स्थानीय गोताखोरों की खोज के बावजूद अभी तक नदी में डुबे जेम्को निवासी सरदार करतार सिंह का शव अभी तक नहीं मिल पाया है ज्ञातवय है कि 13 अगस्त को लगभग दोपहर 3 बजे करतार सिंह उम्र 68 वर्ष अचानक मानगो पुल के पास पहुंचे और नदी में कूद गए वहां पर इनको दो व्यक्तियों ने डूबते हुए बचाया और उसे समझा कर घर भेज दिया परंतु थोड़ी ही देर बाद उनके जाने के बाद करतार सिंह दोबारा मानगो पुल से नदी में कूद गए वे घर में पेट्रोल भरवाने के नाम पर घर से निकले थे परिवार के लोगों ने बहुत खोजा परंतु आज तक उनके शव का पता नहीं चल पाया है इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त राजीव रंजन , अपर उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी को एक -एक ज्ञापन सौंप कर बताया है कि नदी में अत्यधिक पानी होने के कारण स्थानीय गोताखोर शव खोज नहीं पाए हैं इसलिए रांची से एनडीआरएफ गोताखोरों की टीम को बुलाकर शव को खोजने में सहयोग करने का अनुरोध किया है जिला प्रशासन में तत्काल सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष सुजीत सिंह खुशीपुर महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे सरबजीत सिंह ग्रेवाल राजू पांडे आदि कई लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!