मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता दी श्रद्धांजलि
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डे के पुत्री के जमशेदपुर सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं जिला सचिव ए आर कैलाश सहित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव रवीन्द्र कुमार झा उर्फ नटू झा एवं कांग्रेस के जिला महासचिव सुनील प्रसाद अश्रू पूरित नयनों से ए आर कैलाश ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता दी श्रद्धांजलि

रांची- झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री स्वर्गीय तृषा सिंह के श्राद्ध कर्म में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता शामिल हुई
दोनों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा स्वर्गीय तृषा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय तृषा सिंह का सितंबर में जमशेदपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया था। इस हादसे में तृषा समेत चार लोगों की जान चली गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों के बीच गहरा शोक व्याप्त है

रांची- आज राँची में शोक सभा के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डे के पुत्री के जमशेदपुर सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं जिला सचिव ए आर कैलाश सहित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव रवीन्द्र कुमार झा उर्फ नटू झा एवं कांग्रेस के जिला महासचिव सुनील प्रसाद अश्रू पूरित नयनों से ए आर कैलाश ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया

कि दिवंगत आत्मा को पूर्ण शान्ति मिले एवं उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान हो और ए आर कैलाश ने व्यथित मन से दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया कि हे भगवान किसी भी माता पिता के जीवित रहते हुए उनसे उनके सन्तान को अलग नहीं करने की कृपा करें




