Uncategorized

अमन साहू गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, फरार अभियुक्त गिरफ्तार

बड़कागांव थाना क्षेत्र से अमन साहू गैंग के नाम पर एंटीपीसी अधिकारी से रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त दिवाकर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

हजारीबाग- अमन साहू गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, फरार अभियुक्त गिरफ्तार

बड़कागांव थाना क्षेत्र सेअमन साहू गैंग के नाम पर एंटीपीसी अधिकारी से रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त दिवाकर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

बीते तीन जनवरी 2024 को अमन साहू गैंग के नाम पर एनटीपीसी अधिकारी से रंगदारी की मांग की गई थी। इस संबंध में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना में कांड संख्या 11/24, दिनांक 11 जनवरी 2024 को धारा 385/387 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले में फरार चल रहे अभियुक्त दिवाकर तिवारी, पिता स्व. राजकुमार तिवारी, ग्राम रामनगर, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!