आदित्यपुर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, चम्पाई सोरेन ने किया नेतृत्व
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदित्यपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इमली चौक से पान दुकान चौक तक निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया यात्रा का नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए

आदित्यपुर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, चम्पाई सोरेन ने किया नेतृत्व

आदित्यपुर- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदित्यपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इमली चौक से पान दुकान चौक तक निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया

यात्रा का नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग पर राष्ट्रध्वजों से सजा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।

इस अवसर पर चम्पाई सोरेन ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित और देश की एकता के लिए सदैव समर्पित रहने का आहवान किया।
उन्होंने कहा कि आज की यह तिरंगा यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव का संकल्प है। यह तिरंगा हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, हमारे संविधान और देश के हर नागरिक के सम्मान का प्रतीक है।
पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की धरती भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, पोटो हो समेत अनेक वीर सपूतों की धरती है। हम उनके बलिदान को नमन करते हुए संकल्प लेते हैं कि देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा संदेश स्पष्ट है – जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर हम सब पहले भारतीय हैं। झारखंड की समृद्ध संस्कृति, युवा शक्ति और मेहनतकश जनता के साथ मिलकर हम विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण का संकल्प लेते हैं।
इमली चौक से पान दुकान चौक तक निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान, मंडल अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी, चंचल गोस्वामी, पंकज सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भी भागीदारी रही।


