Uncategorized

तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत शनिवार , 11 जुलाई को कक्षा 1 से 3 तक तथा रविवार, 12 जुलाई को कक्षा 4 से 7 तक के छात्रों के लिये श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । जिसमें नगर के 38 विद्यालयों के कुल 502 विद्यार्थियों ने भाग लिया

तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न

जमशेदपुर- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत शनिवार , 11 जुलाई को कक्षा 1 से 3 तक तथा रविवार, 12 जुलाई को कक्षा 4 से 7 तक के छात्रों के लिये श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई ।

जिसमें नगर के 38 विद्यालयों के कुल 502 विद्यार्थियों ने भाग लिया कार्यक्रम का आरंभ संस्थान के न्यासी मुरलीधर केडिया, उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता , ओम प्रकाश अग्रवाल एवं साहित्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । तत्पश्चात संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुये पुरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी । प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में सर्वश्री यमुना तिवारी व्यथित, नीलिमा पाण्डेय, माधवी उपाध्याय, डाॅo वीणा पाण्डेय भारती, डाॅo अरुण सज्जन,, राजेन्द्र राज, नीता सागर चौधरी, राजेन्द्र राज, अनीता निधि, ममता कर्ण, विजयालक्ष्मी ‘वेदुला’, नीलम पेड़ीवाल एवं । जबकि प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान करने वालों में सर्वश्री राम नन्दन प्रसाद, प्रसन्न वदन मेहता, डाॅo प्रसेनजित तिवारी , डाॅo अजय कुमार ओझा,, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, सुरेश चन्द्र झा , क्षमाश्री दुबे, उपासना सिन्हा, वसंत जमशेदपुरी, अजय प्रजापति, अरुणा झा, रीना गुप्ता, लक्ष्मी सिंह रुबी, रीना सिन्हा, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, डाॅo उदय प्रताप हयात, माधुरी मिश्र, प्रणति शरण, आलोक मंजरी, मनीष सिंह वंदन, पुनम महानंद, पूनम सिंह, हरभजन सिंह रहबर, बलविन्दर सिंह, डॉo अरुण कुमार शर्मा, उषा झा , शुभम पाण्डेय तथा जितेश तिवारी प्रमुख रहे इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!