Uncategorized

सभी मुखी बस्तियों में नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव एवं साफ-सफाई की मांग

मुखी समाज विकास समिति, झारखंड, पूर्वी सिंहभूम जिला के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कमलेश मुखी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने चीफ, पब्लिक हेल्थ, टाटा स्टील (UISL) से मुलाकात कर जमशेदपुर की सभी मुखी बस्तियों में नियमित रूप से फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव एवं साफ-सफाई कराने को लेकर आवेदन सौंपा

सभी मुखी बस्तियों में नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव एवं साफ-सफाई की मांग

जमशेदपुर- मुखी समाज विकास समिति, झारखंड, पूर्वी सिंहभूम जिला के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कमलेश मुखी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने चीफ, पब्लिक हेल्थ, टाटा स्टील (UISL) से मुलाकात कर जमशेदपुर की सभी मुखी बस्तियों में नियमित रूप से फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव एवं साफ-सफाई कराने को लेकर आवेदन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई मुखी बस्तियों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। इसलिए बस्तियों में नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा का छिड़काव तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।

प्रतिनिधिमंडल की मांग पर चीफ ने तत्काल एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग एवं नियमित साफ-सफाई करवाने का निर्देश दिया। इस संदर्भ में आज बर्मामाइन्स मुखी बस्ती में इस कार्य को करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया। त्वरित पहल के लिए मुखी समाज विकास समिति ने चीफ महोदय के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष विकास मुखी, जिला उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद मुखी, महानगर महासचिव मोना सूर्यवंश एवं उमाकांत मुखी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मुखी समाज विकास समिति ने कहा कि समिति आगे भी समाज की बस्तियों से जुड़ी जनसमस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाती रहेगी और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!