Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बोड़ाम के सुदूर गांवों में डालसा चलाया जागरूकता अभियान मोबाईल वैन से ग्रामीणों को किया कानून के प्रति जागरूक

नालसा और झालसा के निर्देशानुसार डालसा द्वारा संचालित 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के तहत डालसा का जागरूकता मोबाईल वैन आज बोड़ाम प्रखंड के सुदूर गांव पोखरिया पंचायत पहुंची । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) की टीम ने मोबाईल वैन के जरिए बंगाल सीमा से सटे पोखरिया पंचायत के गांवों में भ्रमण किया और सघन जागरूकता अभियान चलाया । इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई

बोड़ाम के सुदूर गांवों में डालसा चलाया जागरूकता अभियान मोबाईल वैन से ग्रामीणों को किया कानून के प्रति जागरूक

जमशेदपुर – नालसा और झालसा के निर्देशानुसार डालसा द्वारा संचालित 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के तहत डालसा का जागरूकता मोबाईल वैन आज बोड़ाम प्रखंड के सुदूर गांव पोखरिया पंचायत पहुंची । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) की टीम ने मोबाईल वैन के जरिए बंगाल सीमा से सटे पोखरिया पंचायत के गांवों में भ्रमण किया और सघन जागरूकता अभियान चलाया । इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई

1.निःशुल्क विधिक सहायता : ग्रामीणों को बताया गया कि डीएलएसए (DLSA) में बिना किसी शुल्क के प्री-लिटिगेशन और लिटिगेशन मामलों, जैसे—पारिवारिक विवाद, बिजली विभाग की समस्याएं और बैंक ऋण डिफॉल्ट आदि का निपटारा आपसी समझौते से किया जाता है।
2.सरकारी योजनाओं व दस्तावेजों में मदद : ग्रामीणों को मातृत्व लाभ , बाल संरक्षण , शिशु प्रोजेक्ट, आपदा राहत , दुर्घटना बीमा, नागरिकों के मौलिक अधिकार व कर्तव्य , पेंशन स्कीम आदि की गहनता से जानकारी दी गई। साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड , आयुष्मान कार्ड, वोटर कार्ड या जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए पीएलवी से मदद लेने की सलाह दी गई।

3. बोड़ाम के डॉकबंगला भवन में महिलाओं के बीच जागरूकता : बोड़ाम प्रखंड के डालबंगला भवन में समूहों की महिलाओं को विभिन्न कानूनों के बारे में जागरूक किया गया । इस दौरान उन्हें घरेलू हिंसा, बाल विवाह , बालश्रम , पोक्सो एक्ट, मानव तस्करी , नशा उन्मूलन आदि के बारे में विस्तार से बताया गया । साथ ही किसी भी समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लीगल एड क्लीनिक अथवा सिविल कोर्ट न्याय सदन में स्थित डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया
4. डालसा टीम में शामिल सदस्य : इस अभियान को सफल बनाने में पीएलवी (अधिकार मित्र) में मुख्य रूप से नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, निताई चंद्र गोराई , सुशेन महतो , अनिल कुमार , प्रकाश शांडिल और वैन चालक सुदामा यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!