लोकतंत्र की हत्या करने वाली राज्य सरकार के खिलाफ आजसू करेगी पुतला दहन – रामचंद्र सहिस
पूर्वी विधानसभा के बीएलए-1 प्रभारी बनाए गए अप्पू तिवारी, पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार का निर्णय

लोकतंत्र की हत्या करने वाली राज्य सरकार के खिलाफ आजसू करेगी पुतला दहन – रामचंद्र सहिस

पूर्वी विधानसभा के बीएलए-1 प्रभारी बनाए गए अप्पू तिवारी पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार का निर्णय

जमशेदपुर- आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संध्या 3 बजे निर्मल गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं राज्य के ज्वलंत जनमुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि छात्र-युवाओं के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। जेपीएससी एवं जेएसएससी अभ्यर्थियों के साथ हुई कथित लाठीचार्ज एवं मारपीट की घटना के विरोध में आजसू पार्टी जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार का पुतला दहन करेगी। इसके लिए उपायुक्त से विधिवत अनुमति ली जाएगी। उन्होंने कहा कि आजसू लोकतांत्रिक तरीके से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी राज्य के ज्वलंत जनमुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। संगठन को और मजबूत करते हुए पार्टी की गतिविधियों को पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता देकर जनता के बीच सक्रिय रहने का आहवान किया।
बैठक में अप्पू तिवारी को पूर्वी विधानसभा का बीएलए-1 प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई। साथ ही महिला संगठन को मजबूत करने के लिए जिला महिला संयोजक के नेतृत्व में प्रखंडवार महिला समितियों के शीघ्र विस्तार की जिम्मेदारी महिला समिति को सौंपी गई। पार्टी का लक्ष्य संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करना है।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में रामचंद्र सहिस, कन्हैया सिंह, संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, कान्हु सामंत, राजेश चौधरी, शैलेन्द्र सिन्हा, चंद्रेश्वर पांडेय, दीपक पांडेय, जमाल खान, ललन झा, आकाश सिन्हा, मृत्युंजय सिंह, सुधीर सिंह, रामदेव हेंब्रम, ललित सिंह, परवीन प्रसाद, मंटू शुक्ला, मुन्ना भाई, सोनू सिंह, राजा कुमार, संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

