लालू परिवार की सुरक्षा घटाना बदले की भावना से प्रेरित और स्तरहीन कार्य, भाजपाइयों याद रखो लालू सामाजिक न्याय के प्रणेता सुरक्षा का मामला महंगा पड़ेगा – कैलाश यादव
नीतीश कुमार एवं नितिन नवीन साधारण राज्यसभा सदस्य इनकी वीआईपी सुरक्षा घटाया जाय पीएम मोदी एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करे अन्यथा सामाजिक उन्माद का जिम्मेवार स्वयं होंगे

लालू परिवार की सुरक्षा घटाना बदले की भावना से प्रेरित और स्तरहीन कार्य, भाजपाइयों याद रखो लालू सामाजिक न्याय के प्रणेता सुरक्षा का मामला महंगा पड़ेगा – कैलाश यादव
नीतीश कुमार एवं नितिन नवीन साधारण राज्यसभा सदस्य इनकी वीआईपी सुरक्षा घटाया जाय
पीएम मोदी एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करे अन्यथा सामाजिक उन्माद का जिम्मेवार स्वयं होंगे
रांची- आज झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि बीजेपी घटिया मानसिकता के साथ ओछी राजनीति कर रही है
बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्र यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल विधान परिषद राबड़ी देवी का सुरक्षा व्यवस्था घटाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है और कहा कि भाजपा एवं मोदी सरकार तथा भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्री द्वारा विपक्षी नेताओं को अलोकतांत्रिक तरीके से तंग किया जा रहा है
बिहार में भाजपा नेता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राजद नेता पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्र यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी का जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था घटाकर सीमित कर दिया गया है
विदित है विगत दिनों पटना 10′ सर्कुलर रोड राबड़ी देवी का सरकारी आवास को खाली करने का लगातार नोटिस जारी किया गया है
श्री यादव ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता बदले की भावना से प्रेरित होकर गंदी और स्तरहीन राजनीति कर रहे हैं !
बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्र यादव एवं प्रथम महिला मुख्यमंत्री रहीं विधान परिषद में नेता विरोधी दल के साथ में सुरक्षा व्यवस्था कटौती और आवास खाली करने की कार्यवाही अत्यंत घटिया एवं चिंताजनक विषय है
निश्चित रूप से बीजेपी सामाजिक उन्माद फैलाने एवं उकसाने की घटिया कोशिश कर रही है ! अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो संपूर्ण जनता सामाजिक न्याय के प्रणेता राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव राबड़ी देवी और युवा आइकन तेजस्वी यादव के पक्ष में सड़कों पर उतरेगी
ज्ञातव्य है कि राजद के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने फैसला लिया कि अब राजद बगैर सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे सरकार के तानाशाही शासन और हिटलरशाही व्यवहार के खिलाफ अब जनता दरबार में फैसला लिया जायेगा !
राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी Z + प्लस सुरक्षा व्यवस्था अविलंब घटाया जाय अन्यथा विपक्षी दलों के साथ सौतेला रवैया को लेकर सपूर्ण विद्रोह का सामना करना पड़ेगा
विदित है वर्तमान में नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा एक साधारण तौर पर राज्यसभा सांसद हैं




