Uncategorized

लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से एक सामुदायिक भवन देने की मांग की है ताकि समाज के लोग वहां बैठ सकें और सामाजिक उत्तरदायित्वों को निभा सकें

लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

जमशेदपुर- अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से एक सामुदायिक भवन देने की मांग की है ताकि समाज के लोग वहां बैठ सकें और सामाजिक उत्तरदायित्वों को निभा सकें।
महासभा के संस्थापक राज कुमार सिंह लोधी ने श्री राय को एक मांगपत्र सौंपा और उनसे आग्रह किया कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के किसी भी हिस्से में एक सामुदायिक भवन उन्हें दिया जाए।
मांग पत्र में कहा गया है कि समाज निरंतर सामाजिक कार्यों में संलग्न है लेकिन आज तक उसे सामुदायिक भवन नहीं दिया गया जिससे अनेक क्षेत्रों कार्य करने में उन्हें परेशानी होती है। विधायक सरयू राय ने उनकी मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर अध्यक्ष ज्वाला सिंह लोधी, संगीता सिंह, भुनेश्वर राय लोधी, कमल प्रसाद लोधी, हृदयनंद वर्मा लोधी, शिव कुमार लोधी, सुरेश कुमार वर्मा, अवध राम लोधी, परमेश्वर जंघेल लोधी, लक्ष्मी देवी, मीणा सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!